{"_id":"69d13162f90515d2970564a8","slug":"pawan-hans-helicopter-crash-aaib-probe-reveals-safety-lapse-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसा: पानी में गिरने से पहले नहीं खुला इमरजेंसी फ्लोट सिस्टम, AAIB की जांच में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसा: पानी में गिरने से पहले नहीं खुला इमरजेंसी फ्लोट सिस्टम, AAIB की जांच में खुलासा
Sat, 04 Apr 2026 09:12 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 04 Apr 2026 09:12 PM IST
सार
अंडमान में 24 फरवरी को हुए पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसे की जांच में सामने आया है कि पायलटों ने नियम के विरुद्ध इमरजेंसी फ्लोट सिस्टम को ऑन नहीं रखा था। इस वजह से पानी में गिरते ही हेलीकॉप्टर पलट गया। हादसे में एक की मौत हुई है और अब विमानन क्षेत्र में सुरक्षा नियमों को सख्त करने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसा
- फोटो : @अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंडमान-निकोबार के मायाबंदर में 24 फरवरी को हुए पवन हंस हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर का 'इमरजेंसी फ्लोटेशन सिस्टम' एक्टिवेट ही नहीं था। यह वही सिस्टम होता है जो हेलीकॉप्टर के पानी में गिरने पर उसे डूबने से बचाता है और सतह पर तैरने में मदद करता है।
नियमों को ताक पर रखने का खामियाजा
रिपोर्ट के मुताबिक, पवन हंस का 'एयरबस A365N3' हेलीकॉप्टर रंगहाट से मायाबंदर की ओर जा रहा था। जब हेलीकॉप्टर मायाबंदर हेलिपैड के नजदीक पहुंचा, तभी वह अचानक तेजी से नीचे आया और सीधे समुद्र में जा गिरा। हैरान करने वाली बात यह है कि कॉकपिट में मौजूद फ्लोट सिस्टम को पहले से सक्रिय नहीं रखा गया था, जबकि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत समुद्री इलाके में उड़ते समय ऐसा करना अनिवार्य होता है।
सिस्टम चालू न होने की वजह से पानी से टकराते ही हेलीकॉप्टर अनियंत्रित होकर दाईं ओर पलट गया। गनीमत यह रही कि उस जगह पर समंदर महज चार से पांच फीट गहरा था, जिससे हेलीकॉप्टर का एक हिस्सा पानी के ऊपर ही रहा और सभी लोगों को बचाना संभव हो पाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Trump Warns Iran: ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद कहर टूटेगा, समझौते और होर्मुज में गतिरोध का जिक्र भी किया
हादसे में एक की मौत
इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं एक मासूम बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि दोनों पायलट सुरक्षित बच गए और उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी यात्रियों को पानी से बाहर निकालने में मदद की।
जांच ब्यूरो ने की सख्त कार्रवाई की सिफारिश
इस बड़ी लापरवाही के सामने आने के बाद एएआईबी ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से कड़े कदम उठाने की सिफारिश की है। जांच ब्यूरो ने कहा है कि देश में काम कर रहे सभी हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के काम की बारीकी से जांच की जाए। इसके साथ ही पायलटों को ट्रेनिंग देने और यात्रियों के लिए सीट बेल्ट व लाइफ जैकेट के नियमों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन