फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patole slams Fadnavis for vendetta politics, cites BJP leader Somaiya's interview

Maharashtra: ‘खलनायक हैं फडणवीस’, किरीट सोमैया के बयान के बाद बोले नाना पटोले- ये प्रतिशोध की राजनीति करते हैं

Sat, 06 Apr 2024 09:38 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 06 Apr 2024 09:38 PM IST
सार

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र फडणवीस खलनायक हैं जो महाराष्ट्र की राजनीतिक विरासत को खराब कर रहे हैं। हाल ही में किरीट सौमेया के एक साक्षात्कार के बाद पटोले ने ये बातें कही हैं। 

विज्ञापन
Patole slams Fadnavis for vendetta politics, cites BJP leader Somaiya's interview
नाना पटोले देवेंद्र फडणवीस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस  पर सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर विरोधियों को निशाना बनाने और बदनाम करने का आरोप लगाया। पटोले ने पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया के एक इंटरव्यू का हवाला दिया और कहा कि इस साक्षात्कार ने ऐसी धोखेबाजी वाली राजनीति को उजागर किया है, जो महाराष्ट्र की विरासत को धूमिल कर रही है। 

विज्ञापन


किरीट सोमैया ने क्या कहा था? 
दरअसल एक इंटरव्यू में सोमैया ने कहा कि 2017 में फड़नवीस ने उनसे उद्धव ठाकरे को आक्रामक रूप से निशाना बनाने के लिए कहा था, जो उस समय भाजपा के सहयोगी थे। सोमैया ने साक्षात्कार में दावा किया कि इसके कारण ठाकरे ने 2019 में उन्हें लोकसभा टिकट नहीं देने के लिए भाजपा पर दबाव डाला।
विज्ञापन


खलनायक हैं फडणवीस- पटोले 
अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र फडणवीस खलनायक हैं जो महाराष्ट्र की राजनीतिक विरासत को खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन 10 वर्षों में प्रतिशोध की राजनीति और छल के माध्यम से विपक्ष को खत्म करने का काम किया है। पटोले ने आगे कहा कि सोमैया के साक्षात्कार ने इस सच का खुलासा कर दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सोमैया विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे और फिर ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कार्रवाई करवाते थे। इस वजह से कई नेता इस ब्लैकमेल से तंग आकर भाजपा में शामिल हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed