फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pathankot terror attack 5-member Pakistan probe team arrives in India

पठानकोट आतंकी हमले की जांच करने पाकिस्तानी टीम भारत आई 

Sun, 27 Mar 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
Pathankot terror attack 5-member Pakistan probe team arrives in India
- फोटो : Reuters

विज्ञापन

पठानकोट आंतकी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की पांच सदस्यीय संयुक्त जांच टीम रविवार को भारत पहुंच गई। टीम को पठानकोट आतंकी हमले की चश्मदीदों से पूछताछ की इजाजत दी गई हैं, हालांकि सुरक्षाकर्मियों को जांच के दायरे से बाहर रखा गया है।

उल्‍लेखनीय है कि 2 जनवरी को पठानकोट स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 7 जवान मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाक स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद ने ली थी।
विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से भेजी गई टीम में पजांब की आतंकवाद रोधी इकाई के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस निरी‌क्षक मोहम्मद ताहिर रई, खुफिया विभाग के उप महानिदेशक मोहम्मद अजीम अरशद, आईएसआई के लेफ्टिनेंट कर्नल तनवीर अहमद, मिलिट्री इटिलेजेंस के लेफ्टिनेंट कर्नल इरफान मिर्जा, गुंजरावाला की आतंकवादी रोधी इकाई के अधिकारी शाहिद तनवीर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी टीम को गुरुदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह, उसके दोस्त और कुक से पूछताछ की इजाजत दी है। पाकिस्तान टीम हमले में घायल 17 लोगों से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed