{"_id":"57ac377a4f1c1b2c45ee4c71","slug":"pathankot-martyr-lt-colonel-niranjan-kumar-s-house-to-be-partly-demolished-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के लिए तोड़ दिया पठानकोट हमले में शहीद हुए एनएसजी कमांडर का घर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नाले के लिए तोड़ दिया पठानकोट हमले में शहीद हुए एनएसजी कमांडर का घर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Aug 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
एनएसजी कमांडर ईके निरंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसजी कमांडो ईके निरंजन के परिवार को दूसरा झटका लगा है। कुछ दिनों पहले निरंजन के परिवार ने पठानकोट आतंकी हमले में निरंजन कुमार को खो दिया था और अब एक नाले के चलते शहीद का बेंगलुरु स्थित घर तोड़ा जा रहा है।
बेंगलुरु के विद्यारण्यपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान में शहीद के घर का हिस्सा तोड़ा गया है। निगम के स्टॉर्म वाटर ड्रेन के लिए 10 मीटर तक खुदाई होनी है। शहीद निरंजन का घर खुदाई के लिए चुने गए हिस्से के 5 मीटर तक भीतर आ रहा है। इस हिस्से को बीबीएमपी ने तोड़ दिया है। शहीद निरंजन का परिवार पिछले 15 सालों से यहां रह रहा है।
शहीद के परिवार ने घर न तोड़े जाने को लेकर प्रशासन से अपील की थी लेकिन हल नहीं निकला।