{"_id":"5b22f4d74f1c1bca228b59ea","slug":"patanjali-additional-15-days-extension-for-mega-food-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि को मेगा फूड पार्क के लिए 15 दिनों की अतिरिक्त मोहलत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पतंजलि को मेगा फूड पार्क के लिए 15 दिनों की अतिरिक्त मोहलत
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jun 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में 6,000 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित मेगा फूड पार्क की स्थापना की अंतिम मंजूरी के लिए जमीन का अधिग्रहण जैसी शर्तों को पूरा करने को लेकर पतंजलि आयुर्वेद को 15 दिन का अतिरिक्त वक्त देने का फैसला किया है।
जरूरी शर्तें पूरी करने की समय-सीमा 15 जून यानी शुक्रवार को खत्म हो जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से दिग्गज एफएमसीजी कंपनी को और वक्त देने तथा समय-सीमा को 30 दिन तक बढ़ाने का आग्रह किया था।
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण सचिव जेपी मीणा ने कहा कि कंपनी पहले से ही इस दिशा में काम कर रही है और शर्तें पूरी करने के लिए 15 दिनों के अतिरिक्त वक्त की मांग की है, इसलिए मंत्रालय समय-सीमा बढ़ाने के आग्रह को मंजूरी देगी। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुद्दे को मंत्रालय की अंतर-मंत्रालयी मंजूरी समिति के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
मीना ने कहा कि हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि परियोजना साकार हो। हम इसे रद्द करने का कारण नहीं ढूंढ रहे हैं। हम 15 दिनों का अतिरिक्त वक्त देंगे।
उल्लेखनीय है कि पतंजलि ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे 425 एकड़ से अधिक जमीन पर एक संयंत्र की स्थापना के लिए अपनी अनुषंगी पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क के जरिये 6,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया है।