फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Past few days have been trying times for us. Today, particularly, has been one of the hardest

कपूर फैमिली: मुश्किल पलों में साथ देने वालों का शुक्रिया, श्रीदेवी की तरह बेटियों को भी दें प्यार

Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Past few days have been trying times for us. Today, particularly, has been one of the hardest
sridevi
श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद उनके परिवार का बयान आया है। परिवार ने कहा कि हमारे लिए बेहद मुश्किल वक्त है। खासतौर पर आज का दिन बेहद मुश्किल भरा रहा। परिवार ने कहा कि वो हमें बेहद जल्दी छोड़ कर चली गईं। वो अपने पीछे एक विरासत छोड़ गईं हैं। आगे कहा गया कि वह बेहद खूबसूरत थीं। उन्हें लोग बहुत प्यार करते थे। उनका परिवार से काफी जुड़ाव था।  
विज्ञापन


मुश्किल पलों में जिन्होंने भी हमें साथ और प्यार दिया उनका दिल से शुक्रिया। इस दौरान हमें लोगों का बहुत प्यार और साथ दिया। जिसमें उनके अनगिनत फैंस और उनका ख्याल रखने वाले दोस्त भी शामिल हैं। यह हमेशा याद रहेगा। परिवार चाहता है कि उनकी बेटियां खुशी और जाह्नवी भी इस प्यार को आगे ले जाएं। बता दें कि श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों को बेहद प्यार करती थीं। परिवार ने मीडिया का भी शुक्रिया किया है साथ ही मीडिया से थोड़ा स्पेस बनाने को कहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि रुपहले पर्दे को अपने अभिनय की चमक से जगमग करने वाली श्रीदेवी बुधवार को अनंत की चांदनी में लीन हो गई। मुंबई के विले पार्ले शवदाह गृह में दक्षिण भारतीय रस्म से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके लिए तमिलनाडु से पंडितों को बुलाया गया था। पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां, बेटे अर्जुन कपूर, भाई अनिल व संजय कपूर, सोनम कपूर और करीबी परिजन साथ थे। अंतिम सफर से पहले श्रीदेवी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। वह लाल रंग की कांजीवरम साड़ी में लिपटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों समेत हजारों लोगों ने सेलिब्रेशन क्लब में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी

Past few days have been trying times for us. Today, particularly, has been one of the hardest
sridevi
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, शेखर सुमन, विद्या बालन, सुनील शेट्टी, प्रसून जोशी, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और रणबीर कपूर जैसे सितारों ने विले पार्ले शवदाह गृह जाकर श्रीदेवी को अंतिम विदाई दी।

इससे पहले, श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड की हस्तियों के अलावा उनके चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सिनेमा जगत की तमाम हस्तियों समेत हजारों लोगों ने सेलिब्रेशन क्लब में श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। यहां सुबह 9 बजे से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए जुटे उनके फैंस की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 200 से अधिक पुलिस तैनात किए गए थे।  

करीब 10 बजे के बाद सेलिब्रेशन क्लब आम जनता के लिए खोल दिया गया। बीते 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी की दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। करीब 72 घंटों के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया था। मंगलवार रात से ही हजारों प्रशंसक श्रीदेवी के घर के बाहर खड़े थे। तमिलनाडु और कर्नाटक से भी उनके प्रशंसक अंतिम दर्शन को मुंबई पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed