फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passport is now easy to make, applicants can apply from anywhere in the country

अब पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, देश में कहीं से भी कर सकते हैं आवेदन

Wed, 27 Jun 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Passport is now easy to make, applicants can apply from anywhere in the country

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने देश में कहीं से भी पासपोर्ट आवेदन की सुविधा के लिए एक नई योजना शुरू की है। छठे पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर सुषमा स्वराज ने ‘एमपासपोर्ट सेवा एप’ भी लांच किया। एप पासपोर्ट के लिए आवेदन, भुगतान और मिलने का समय तय करने की सुविधा देगा। पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया में विवाह प्रमाणपत्र समेत कई गैर-जरूरी दस्तावेजों की जरूरत खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन


नई योजना के तहत आवेदक फार्म जमा करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में किसी का भी चुनाव कर सकता है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर आवेदन फॉर्म में दिए गए पते पर पुलिस सत्यापन होगा। इसी पते पर आवेदन के समय चुना गया क्षेत्रीय कार्यालय पासपोर्ट भेज देगा।
विज्ञापन

 
सुषमा स्वराज ने कहा कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। पूरे देश में 48 साल में 77 पासपोर्ट सेवा केंद्र बनाए गए, जबकि पिछले 48 महीने में 231 नए केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश के सभी 543 संसदीय क्षेत्रों में कम से कम एक पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed