{"_id":"582e444d4f1c1b39298ff862","slug":"passions-over-whelmed-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की भावनाएं देख अभिभूत हूं : सुषमा स्वराज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लोगों की भावनाएं देख अभिभूत हूं : सुषमा स्वराज
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Nov 2016 05:29 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी फेल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह लोगों की भावनाओं को देखकर अभिभूत हैं। साथ ही उन्होंने अपनी किडनी देने का प्रस्ताव देने वालों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। 64 वर्षीय स्वराज ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह लोगों की शुभकामनाओं और भगवान के आशीर्वाद से जल्द ही इस परेशानी से मुक्ति पा जाएंगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्री ने लोगों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि किडनी प्रत्यारोपण के लिए कुछ मित्रों ने अपना गुर्दा देने का प्रस्ताव दिया है। स्वराज ने कहा है कि ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि वह लोगों की शुभकामनाओं और भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से जल्द स्वस्थ हो जाएंगी। गौरतलब है कि सुषमा स्वराज ने बुधवार को ट्वीट कर किडनी फेल होने और प्रत्यारोपण के लिए एम्स में भर्ती होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन