{"_id":"5b92757e867a557ecf60563e","slug":"passengers-will-enjoy-the-maharaj-maharani-restaurant-and-bar-at-the-palace-on-wheel-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैलेस ऑन व्हील ट्रेन में महाराजा-महारानी रेस्टोरेंट व बार का लुत्फ उठाएंगे यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पैलेस ऑन व्हील ट्रेन में महाराजा-महारानी रेस्टोरेंट व बार का लुत्फ उठाएंगे यात्री
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Sep 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स बुधवार को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से राजस्थान के लिए रवाना हो गई। इस बार गाड़ी की खासियत इसमें बने महाराजा-महारानी रेस्टोरेंट व बार हैं। इसमें यात्रियों को कोंटिनेंटल, चाइनीज, भारतीय और राजस्थानी खानपान परोसा जाएगा। इस सत्र की पहली यात्रा में 32 यात्री रवाना हुए हैं। रेलवे बोर्ड के सदस्य गिरीश पिल्लई, अतिरिक्त मेंबर संजीव गर्ग एवं राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक एच गुइटे ने हरी झंडी दिखाकर शाही रेलगाड़ी को रवाना किया।
विज्ञापन
रेलगाड़ी के महाप्रबंधक प्रदीप बोहरा ने बताया कि यह ट्रेन अपनी एक सप्ताह के शाही सफर पर सितंबर 2018 से अप्रैल 2019 तक नई दिल्ली से जयपुर, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर जोधपुर, भरतपुर व आगरा होती हुई पुनः नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन का सितंबर 2018 व अप्रैल 2019 माह का किराया रियायती दर पर 500 यूएस डॉलर प्रति यात्रा प्रति रात रखा गया है, जबकि शेष माह में 650 यूएस डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 45 हजार रुपये) प्रति यात्रा प्रति रात्रि होगा। अक्टूबर 2018 से मार्च 2019 तक यह किराया डबल ऑक्यूपेंसी में 650 यूएस डॉलर तथा सिंगल ऑक्यूपेंसी में यह किराया 865 यूएस डॉलर प्रति यात्रा प्रति रात तय किया गया है।
विज्ञापन
आरटीडीसी के दिल्ली में महाप्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि पूरी ट्रेन को पैलेस ऑन व्हील्स के पुराने परिवेश में नए ढंग से सजाया संवारा गया है। यही वजह है कि सात दिन की यात्रा के बाद जब इसके पैसेंजर वापस लौटते हैं तो वे अपने साथ रेलगाड़ी की अनेक यादें भी ले जाते हैं। इस बार रेलगाड़ी में रॉयल स्पा और जिम कार भी रहेगी। इसके अलावा साइट सीन के लिए वोल्न्वो कोच की भी व्यवस्था की गई है। रेलगाड़ी में बायो-टायलेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन