फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passengers need to carry mask, gloves and sanitizer on airport after lockdown suggest CISF

सतर्कता: जब भी शुरू होंगी उड़ान, तब ले जाने होंगे मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर

Sun, 12 Apr 2020 06:07 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 12 Apr 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
Passengers need to carry mask, gloves and sanitizer on airport after lockdown suggest CISF
मास्क और सैनिटाइजर- सांकेतिक - फोटो : social media

एयरपोर्ट सुरक्षा में लगी केंद्रीय सुरक्षा औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) ने लॉकडाउन खुलने के बाद भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाने का एलान किया है। इसके लिए उसने जरूरी योजना बनाई है।

विज्ञापन


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजे गए अपने प्लान में सीआईएसएफ ने कहा कि जब भी उड़ानों का परिचालन शुरू होता है तो यात्रा से दो घंटे पहले एयपरोर्ट पहुंचने वाले यात्री सभी सुरक्षा इंतजामों जैसे मास्क, दस्तानें और सानिटाइजर के साथ आएं। उसने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से आग्रह किया है कि यात्रियों व कर्मचारियों के लिए हर प्रवेश और निकास द्वार में सैनिटाइजर की बोतल रखी जाए। इसके साथ ही हर दो यात्री के मध्य एक सीट खाली रखी जाए। अधिकारयिों के मुताबिक योजना पर विचार किया जा रहा है। सीआईएसएफ का मानना है कि इससे एयरपोर्ट पर भीड़ नहीं होगी।
विज्ञापन


वहीं सीआईएसएफ ने सभी विमानन कंपनियों को सलाह दी है कि किसी भी यात्री का टिकट बुकिंग करते समय वह यात्री की होम या स्वत:क्वारंटीन की भी जानकारी लें। ऐसें मे अगर कोई क्वारंटीन में रहा यात्री यात्रा करता है तो सीआईएसएफ उसकी स्क्रीनिंग करेगी। विमानन कंपनियों को हर यात्री को यात्रा के दौरान सैनिटाइजर देने को भी कहा गया है। मालूम हो कि 25 अप्रैल से सभी तरह की यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed