फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Passengers angry at IndiGo for 16 hours delay in Mumbai to Istanbul Flight, lashed out on social media

Mumbai: इस्तांबुल के लिए 16 घंटे देरी से रवाना होने पर इंडिगो पर भड़के यात्री, सोशल मीडिया पर सुनाई खरी-खोटी

Sun, 29 Dec 2024 07:00 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 29 Dec 2024 07:00 AM IST
सार

मुंबई एयरपोर्ट से इस्तांबुल के लिए 16 घंटे देरी से रवाना हुई इंडिगो फ्लाइट को यात्रियों के कड़े गुस्से का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर यात्रियों ने एयरलाइन को खुब खरी-खोटी सुनाई।

विज्ञापन
Passengers angry at IndiGo for 16 hours delay in Mumbai to Istanbul Flight, lashed out on social media
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट  6E17 शनिवार को तकनीकी समस्या के कारण 16 घंटे देर से रवाना हुई। इस वजह से कम से कम 100 यात्री मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंस गए। इसके लिए एयरलाइन को यात्रियों की कड़ी नाराजगी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर देरी और एयरलाइन के खराब व्यवहार की शिकायत की। साथ ही कुछ यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन किया और रिफंड या वैकल्पिक उड़ान की मांग की, जिसमें ज्यादातर छात्र थे। 
विज्ञापन

 
बता दें कि फ्लाइट को सुबह 6:55 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन बाद में एयरलाइन ने बताया कि एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जाएगी और फ्लाइट रात 11 बजे रवाना हुई। 
विज्ञापन


इंडिगो ने देरी के लिए मांगी माफी
सोशल मीडिया पर यात्रियों की नाराजगी को देखते हुए इंडिगो ने इस देरी के लिए माफी मांगी। एयरलाइन की ओर से जारी माफीनामा में कहा गया कि उनकी प्राथमिकता यात्री की सुरक्षा और आराम है। हालांकि, यात्रियों को बार-बार विमान में चढ़ने और उतरने के लिए कहा गया लेकिन अंतिम उड़ान समय के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ यात्रियों ने एयरलाइन के कर्मचारियों के असभ्य व्यवहार और जानकारी के अभाव पर नाराजगी जताई। बता दें कि उड़ान में कम से कम तीन बार देरी हुई। सूत्रों की माने तो यात्रियों को विमान में चढ़ने और उतरने के लिए कहा गया, लेकिन उन्हें अंतिम प्रस्थान समय के बारे में सूचित नहीं किया गया। 

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
इंडिगो की फ्लाइट में देरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक्स यूज़र सोनम सैगल ने कहा कि मेरा भाई और उनके कर्मचारियों के बेहद गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण 12 घंटे से ज़्यादा समय से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसा हुआ है। उसकी इस्तांबुल जाने वाली फ़्लाइट थी, जो पहले तो देरी से आई फिर उसे दो बार फिर से बोर्ड और डी-बोर्ड किया गया। 


उन्होंने कहा कि कर्मचारी बेहद असभ्य हैं और रीशेड्यूल और रिफंड के बारे में किसी भी सवाल का जवाब देने से इनकार करते हैं। एक अन्य यात्री ने कहा कि कर्मचारियों से किसी भी बुनियादी संचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बेहद निराशाजनक व्यवहार। एक अन्य यूज़र सचिन चिंतलवाड़ ने चिंता व्यक्त की कि देरी के कारण वह इस्तांबुल से वाशिंगटन जाने वाली अपनी कनेक्टिंग फ़्लाइट मिस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed