{"_id":"64b420379bc00cef7b0399a5","slug":"passenger-train-hits-vehicle-in-nagaland-no-casualties-car-crushes-three-women-in-tamil-nadu-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: नगालैंड में ट्रेन ने वाहन को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं; तमिलनाडु में कार ने तीन महिलाओं को कुचला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: नगालैंड में ट्रेन ने वाहन को मारी टक्कर, कोई हताहत नहीं; तमिलनाडु में कार ने तीन महिलाओं को कुचला
Sun, 16 Jul 2023 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटरआई, दीमापुर (नागालैंड)/चेन्नई
पीटरआई, दीमापुर (नागालैंड)/चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 16 Jul 2023 10:22 PM IST
सार
मिलनाडु के विल्लुप्पुरम में रविवार को एक कार ने एक चौराहे के पास भीड़ को कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नगालैंड के दीमापुर जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग पर यात्री ट्रेन एक वाहन से टकरा गई। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना रंगपहाड़ और दीमापुर रेलवे स्टेशनों के बीच सुबह करीब 11 बजे की है, जब लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस इलाके से गुजर रही थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि ठहेक्हू गांव के समीप अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग पर रेल की पटरी पर अचानक एक वाहन आ गया। वाहन का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस संबंध में स्थानीय आरपीएफ थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला
दूसरी ओर, तमिलनाडु के विल्लुप्पुरम में रविवार को एक कार ने एक चौराहे के पास भीड़ को कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन
अन्य दो को मामूली चोटें आईं
जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं। स्टालिन ने घायलों के लिए भी मदद की घोषणा की है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हैदराबाद: प्लास्टिक निर्माण इकाई में आग, नौ कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
हैदराबाद के पास शादनगर में एक कंपनी में प्लास्टिक के सामान बनाने वाली इकाई में आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे नौ कर्मचारी झुलस गए। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात हुई। नौ कर्मचारी 50 प्रतिशत से अधिक जल गए और उन सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायल लोग महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा और झारखंड के हैं।