{"_id":"58e9c7734f1c1bac2b5b4b4f","slug":"passenger-identification-mandatory-soon-you-will-need-aadhaar-or-passport-for-flights-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायकवाड़ मामले के बाद उड्डयन मंत्रालय सख्त, भारत में 'उड़ने' के लिए जरूरी होगा आधार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गायकवाड़ मामले के बाद उड्डयन मंत्रालय सख्त, भारत में 'उड़ने' के लिए जरूरी होगा आधार
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले दो से तीन महीनों में आपको भारत में भी उड़ान भरने के लिए पासपोर्ट या आधार नंबर की आवश्यकता होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि मौजूदा वक्त में यात्रियों की पहचान के लिए जल्द ही एक नई फ्लाई लिस्ट जारी की जा सकती है, जिसके लिए पहचान पत्र जरूरी होगा।
विज्ञापन
हर तरह के अपराध के लिए अलग-अलग समय के लिए हवाई यात्रा बैन होगी। जिसमें चार तरह के अपराधों के हिसाब से कार्रवाही तय की जाएगी। खबर के मुताबिक ऐसे यात्रियों की पहचान करने के लिए उड्डयन मंत्रालय यात्रियों के समक्ष दो विकल्प पेश कर सकता है।
विज्ञापन
यात्रियों को यात्रा करते समय चेकिंग के दौरान आधार कार्ड या पासपोर्ट दिखाना होगा। खबरों की मानें तो 'सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट' ड्रॉफ्ट संभवतः अगले हफ्ते सार्वजनिक चर्चा के लिए रखा जाएगा। लोगों को इसके लिए सुझाव देने के लिए 30 दिन का वक्त दिया जाएगा।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक यात्री पहचान का खाका पहले से ही मौजूद है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बुकिंग पासपोर्ट विवरण देकर ही की जाती है। इस प्रणाली को केवल घरेलू बुकिंग के लिए लागू करने की आवश्यकता होगी। इस हिसाब से अब आपको भारत में भी हवाई यात्रा करने के लिए पासपोर्ट या आधार कार्ड रखना जरूरी होगा।
मंत्रालय काफी समय से नो फ्लाई लिस्ट पर काम कर रहा है। लेकिन हाल की घटनाओं को देखते हुए इसकी जरूरत महसूस होने लगी। वहीं कई एयरलाइन्स कंपनियों ने बुरा बर्ताव करने वाले यात्रियों की पहचान करना शुरू भी कर दिया है।
खबर के मुताबिक केंद्रीय राज्य नागर विमानन मंत्री जयंत सिन्हा 'नो फ्लाई लिस्ट' पर पिछले साल से काम कर रहे हैं लेकिन हाल ही में हुए गायकवाड़ मामले के बाद इस लिस्ट को लागू करना अनिवार्य हो सकता है।
गौरतलब है कि शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया विमान में एक कर्मचारी को चप्पल से मारा था। जिसके बाद एयर इंडिया सहित सभी विमानन कंपनी ने गायकवाड़ की हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। हलांकि बाद में गायकवाड़ से प्रतिबंध हटा लिया गया।