फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   passanger travelling on a Mumbai Delhi Air India flight arrested for defecating and urination in aircraft

Air India: यात्री ने एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट में किया शौच और पेशाब, हवाई अड्डे पर किया गया गिरफ्तार

Mon, 26 Jun 2023 10:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 10:02 PM IST
सार

Air India: एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को यहां हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि उसने कथित तौर पर विमान में शौच और पेशाब कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
passanger travelling on a Mumbai Delhi Air India flight arrested for defecating and urination in aircraft
एयर इंडिया - फोटो : PTI

विस्तार

एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को यहां हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि उसने कथित तौर पर विमान में शौच और पेश कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस में फ्लाइट कैप्टन की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, 24 जून को मुंबई से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी-866 हवा में थी, जहां सीट नंबर-17एफ पर एक यात्री ने विमान की पंक्ति 9 डीईएफ पर शौच किया, पेशाब किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकी में आगे कहा गया है कि यह दुर्व्यवहार केबिन क्रू द्वारा देखा गया था और बाद में उड़ान के केबिन पर्यवेक्षक द्वारा मौखिक चेतावनी जारी की गई थी। इसके बाद फ्लाइट कैप्टन को भी दुर्व्यवहार की सूचना दी गई। इसके अलावा, कंपनी को तुरंत एक संदेश भेजा गया था और हवाई अड्डे की सुरक्षा से यात्री के आगमन पर पकड़ने का अनुरोध किया गया था।
 

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, साथी यात्री इस दुर्व्यवहार से नाराज और आक्रोशित थे और जैसे ही विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरा, एयर इंडिया के सुरक्षा प्रमुख ने आरोपी यात्री को देखा और आईजीआई हवाई अड्डा पुलिस स्टेशन ले गए। आरोपी यात्री अफ्रीका में काम करने वाला रसोइया है। वह 24 जून को एयर इंडिया की उड़ान एआईसी 866 से मुंबई आ रहा था।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'फ्लाइट कैप्टन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने आईजीआई पुलिस स्टेशन में धारा 294/510 के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। हमने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। आगे की जांच जारी है।'

एयरलाइन ने अपने बयान में क्या कहा
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 24 जून को उड़ान संख्या-एआई866 में एक यात्री घृणित व्यवहार किया, जिससे सह-यात्रियों को असुविधा हुई। ऐसी परिस्थिति में स्थिति का प्रबंधन करने के लिए चालक दल ने अपनी पूरी कोशिश करते हुए यात्री को शेष उड़ान के लिए अलग कर दिया और चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि यात्री को दिल्ली पहुंचने पर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। बाद में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की। प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया इस तरह के अनियंत्रित और अस्वीकार्य व्यवहार के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करता है। हम चल रही जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed