फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pass bill to grant quota to Marathas in winter session of Maharashtra legislature: Jarange to govt

Mumbai: मनोज जरांगे की शिंदे सरकार को चेतावनी, कहा- 24 दिसंबर तक मराठा आरक्षण की मांग अगर पूरी नहीं हुई तो...

Wed, 22 Nov 2023 01:43 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 01:43 AM IST
सार

जारांगे ने सरकार को उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के लिए 24 दिसंबर की समय सीमा याद दिलाई। ठाणे में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मराठा आरक्षण की मांग उस समय तक पूरी नहीं हुई तो सरकार समय सीमा के बाद आंदोलन को संभाल नहीं पाएगी। 

विज्ञापन
Pass bill to grant quota to Marathas in winter session of Maharashtra legislature: Jarange to govt
मनोज जरांगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार से अपील की है। उन्होंने कहा है कि आगामी सत्र में मराठा आरक्षण विधेयक पारित किया जाए। 

विज्ञापन


जारांगे ने सरकार को उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के लिए 24 दिसंबर की समय सीमा याद दिलाई। ठाणे में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर मराठा आरक्षण की मांग उस समय तक पूरी नहीं हुई तो सरकार समय सीमा के बाद आंदोलन को संभाल नहीं पाएगी। 
विज्ञापन


आगामी सत्र में मराठों को दें आरक्षण
जरांगे ने जोर देते हुए कहा 'महाराष्ट्र सरकार 7 दिसंबर से होने वाले राज्य विधानमंडल के आगामी सत्र में एक विधेयक पारित कर सकती है। विशेष सत्र बुलाने के बजाय, नवीनतम (कुनबी) रिकॉर्ड निष्कर्षों के आधार पर आगामी सत्र में ही मराठों को आरक्षण दें।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शिंदे ले सकते हैं फैसले
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए कोटा देने के लिए 2001 आरक्षण अधिनियम का फॉर्मूला लागू किया जाए।  सीएम शिंदे इस पर फैसला ले सकते हैं। 

जारांगे ने कहा, अगर 24 दिसंबर तक आरक्षण नहीं दिया गया तो हम अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे। 25 दिसंबर से आंदोलन इतना उग्र हो जाएगा कि सरकार संभाल नहीं पाएगी। 


छगन भुजबल को भुगतने होंगे परिणाम
महाराष्ट्र के मंत्री और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता छगन भुजबल का नाम लिए बिना जारांगे ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें बाद में परिणाम भुगतने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed