फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliamentrybusinessdotcom will monitor on membor of parliament

देश के सांसदों पर नज़र रखने के लिए मैदान में आया नया पहरेदार, बताएगा सांसदाें का रिपाेर्ट कार्ड

Fri, 04 Jan 2019 07:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 04 Jan 2019 07:06 PM IST
सार

  • लोकसभा अध्यक्ष ने किया वेबसाइट पार्लियामेंट्री बिजनेस डॉट कॉम का लोकार्पण
  • आम लोग जान सकेंगे अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का संसद में कार्य प्रदर्शन
  • सेंटर फॉर डेमोक्रेसी और पीस ने तैयार की है यह प्र्रभावशाली वेबसाइट

विज्ञापन
parliamentrybusinessdotcom will monitor on membor of parliament
लोकसभा अध्यक्ष ने किया वेबसाइट पार्लियामेंट्री बिजनेस डॉट कॉम का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसदों पर नजर रखने के लिए अब एक और पहरेदार मैदान में आ गया है। यह न केवल संसद में उनके कार्य प्रदर्शन की निगरानी रखेगा, साथ ही इस आधार पर उन्हें रेटिंग और रैंकिंग भी देगा। इससे जनप्रतिनिधियों की जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इस नए पहरेदार का नाम पार्लियामेंट्री बिजनेस डॉट कॉम है।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज अपने कार्यालय में ‘पार्लियामेन्ट्री बिजनेस डॉट कॉम वेबसाइट का लोकार्पण किया। वेबसाइट के साथ साथ उन्होंने पार्लियामेन्ट्री बिजनेस डॉट काम द्वारा शुरू किए जा रहे अभियान(कैम्पेन)- ‘एजेंडा भारत का’ को भी लांच किया। वेबसाइट के बारे में जानकारी देते हुए प्रबंध संपादक नीरज गुप्ता ने कहा कि इसके जरिये आम लोग अपने जन प्रतिनिधियों का संसद में कार्य प्रदर्शन जान सकेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार तथा अनेक गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


पार्लियामेन्ट्री बिजनेस डॉट कॉम संसदीय कार्यप्रणाली और सांसदों को उनके संपूर्ण परफार्मेंस के आधार पर रेटिंग एवं रैंकिंग देने वाली वेबसाइट है।इसके जरिए आम लोग भी महज एक क्लिक के जरिए अपने सांसद के संसद में किये गए प्रदर्शन से लेकर सांसद निधि से खर्च तक के बारे में आसानी से जान सकते हैं। वे जल्दी ही वेबसाइट के माध्यम से अपने सांसद से सीधे संपर्क कर अपनी समस्याएं भी साझा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वेबसाइट को ऐसे समय लांच किया गया है जब संसद में हंगामा और स्थगन परंपरा सी बनती जा रही है।सांसदों के असंसदीय व्यवहार के कारण लोकसभा अध्यक्ष को संसद चलाने में परेशानी हो रही है और उन्हें सांसदों के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कदम उठाने पड़ रहे हैं।


हर दिन अपडेट हाेंगी जानकारियां

पार्लियामेंट्री बिजनेस की सबसे खास विशेषता यह है कि इसमें न केवल सांसदों की संसद में उपस्थिति, पूछे गए सवाल, चर्चा में भागीदारी और सांसद निधि जैसे विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी मिलेगी बल्कि इन तमाम तथ्यों के लिए संसद का सत्र पूरा होने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। ये सभी जानकारियां प्रतिदिन अपडेट होगी। इसके अलावा, सांसदों के ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर वेबसाइट पर उन्हें रैंकिंग और रेटिंग भी दी जायेगी जिससे आप प्रतिदिन अपने सांसद के कामकाज का आंकलन और विश्लेषण भी पार्लियामेंट्री बिजनेस के माध्यम से कर सकेंगे।


पार्लियामेंट्री बिजनेस संसद में जनप्रतिनिधियों के काम काज पर नज़र रखने के साथ साथ संसदीय क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता का विश्लेषण करेगी। इसके फलस्वरूप किसी भी संसद सदस्य की भूमिका को संपूर्ण रूप से समझने में आसानी होगी। पार्लियामेन्ट्री बिजनेस डॉट कॉम को सेंटर फॉर डेमोक्रेसी और पीस ने तैयार किया है। यह सेंटर लगभग एक दशक से संसदीय मामलों में शोध के प्रति समर्पित है और सांसदों के प्रदर्शन पर प्रति वर्ष ‘रिप्रेजेंटेटिव एट वर्क’ नाम से रिसर्च रिपोर्ट पेश करता आ रहा है।इस रिपोर्ट को सांसदों से लेकर मीडिया ने भी काफी सराहा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed