फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary party meeting of BJP  begins in Parliament library building

भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म, चुनावी हार पर नहीं हुई चर्चा

Thu, 13 Dec 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Dec 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Parliamentary party meeting of BJP  begins in Parliament library building
भाजपा की संसदीय दल की बैठक - फोटो : ANI

भाजपा संसदीय दल की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी समेत कई नेता शामिल हुए। ये बैठक संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित की गई थी। बैठक से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि इसमें विधानसभा चुनाव में हुई हार पर चर्चा की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में पार्टी के तीन राज्यों में मिली हार पर कोई चर्चा नहीं हुई। 


loader
 
बताया जा रहा है कि संसदीय दल की बैठक में केवल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, प्रकाश जावड़ेकर, किरन रिरिजू और रवि शंकर प्रसाद भी शामिल हुए थे।

हालांकि बैठक में किन बातों पर चर्चा की गई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। सासंदों को पीएम मोदी और अमित शाह ने क्या कहा इस बात पर सबकी निगाहे हैं। भाजपा को हाल ही में पांचों राज्यों में मिली हार के बाद तगड़ा झटका लगा है। तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्ता भाजपा से कांग्रेस के हाथों में चले गई है। वहीं तेलंगाना में टीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ को जीत हासिल हुई है। इन पार्टियों को यहां भारी मतों से जीत मिली है। 

गौरतलब है कि इस बैठक के बाद पार्टी मुख्यालय में पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी पदाधिकारियों, राज्यों के प्रभारियों और संगठन मंत्रियों के साथ राष्ट्रव्यापी बूथ योजना पर व्यापक चर्चा करेंगे। यह बैठक पार्टी मुख्यालय में दोपहर दो बजे से शुरू होगी जो देर रात तक चलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed