फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary Panel says simultaneous elections will reduce voters apathy

संसदीय समिति का सुझाव : एक साथ चुनाव कराने से मतदाताओं की उदासीनता घटेगी

Wed, 17 Mar 2021 03:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 03:52 AM IST
विज्ञापन
Parliamentary Panel says simultaneous elections will reduce voters apathy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में एक साथ चुनाव कराने की वकालत करते हुए संसद की एक समिति ने मंगलवार को कहा, एक साथ चुनाव होने से बार-बार चुनावों को लेकर मतदाता में पैदा हुई उदासीनता को कम किया जा सकेगा और आम जनता, खासतौर पर मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकेगा।

विज्ञापन


विधि एवं न्याय और कार्मिक मंत्रालयों पर बनी संसद की स्थायी समिति ने विधि मंत्रालय के लिए अनुदान की मांगों पर अपनी रिपोर्ट में कहा, एक साथ चुनाव से सरकारी खजाने पर बोझ कम पड़ेगा और राजनीतिक दलों का खर्च कम होगा व मानव संसाधन का अधिकतम इस्तेमाल किया जा सकेगा। मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में समिति की यह रिपोर्ट पेश की गई।
विज्ञापन


समिति ने कहा, एक देश, एक चुनाव या एक साथ सभी चुनाव कराने का विचार देश के लिए नया नहीं है, क्योंकि 1952, 1957 और 1962 में पहले के तीन लोकसभा चुनाव के समय चुनाव एक साथ ही हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर एक साथ चुनाव कराने के लिहाज से स्थानीय निकायों, विधानसभाओं और लोकसभा के लिए निश्चित कार्यकाल के लिए संविधान के कुछ प्रावधानों को संशोधित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed