फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliamentary panel asks MHA to fix timeline for launch of counter-terrorism NATGRID

संसदीय पैनल की गृह मंत्रालय को सलाह: काउंटर टेरेरिज्म NATGRID को लॉन्च करने की तय हो समय सीमा

Sat, 19 Mar 2022 02:52 PM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Mar 2022 02:52 PM IST
सार

राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड(NATGRID) का लक्ष्य भारत की आतंकवाद-रोधी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी प्रदान करना है।

विज्ञापन
Parliamentary panel asks MHA to fix timeline for launch of counter-terrorism NATGRID
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

संसदीय समिति ने राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड(NATGRID) के पूर्ण संचालन के लिए उत्पादों के मूल्यांकन और वितरण में तेजी लाने के लिए गृह मंत्रालय को एक समय सीमा तय करने की सलाह दी है।  सोमवार को संसद में पेश की गई 238वीं रिपोर्ट में नेटग्रिड के संचालन में तेजी लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा गया है कि समिति खूफिया इनपुट और सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच के लिए एक व्यापक नेटवर्क के निर्माण के लिए नेटग्रिड के महत्व को समझती है। समिति ने कहा कि नेटग्रिड वास्तविक समय के डेटा के साथ संदिग्धों को ट्रैक करने और आतंकवादी हमलों को रोकने और आव्रजन, बैंकिंग, व्यक्तिगत करदाताओं, हवाई और ट्रेन यात्रा जैसी वर्गीकृत जानकारी तक पहुंचने के लिए एक मजबूत तंत्र है।

विज्ञापन


प्रक्रियात्मक देरी नेटग्रिड की प्रगति में बाधा बन रही
समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रशासनिक अनुमोदन और प्रक्रियात्मक देरी नेटग्रिड की प्रगति में बाधा बन रही है और धन का अधिक उपयोग कर रही है। समिति ने सिफारिश की है कि गृह मंत्रालय नेटग्रिड के पूर्ण संचालन के लिए मूल्यांकन और उत्पादों की डिलीवरी के लिए समय सीमा तय करे ताकि धन का बेहतर उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन


विस्तार से जानिए क्या है नेटग्रिड
देश की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए तैयार किए गया यह मजबूत इंटेलिजेंस संग्रहण तंत्र देश के अंदर इमिग्रेशन, बैंकिंग, व्यक्तिगत करदाताओं, हवाई व ट्रेन यात्राओं से जुड़े हर पल के डाटा का विश्लेषण कर अपनी जानकारियां सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को ‘रियल टाइम’ जानकारी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed