{"_id":"6240f4c37ea34d49f71d6e59","slug":"parliamentary-committee-sought-opinion-on-2024-general-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय समिति: 2024 के आम चुनावों पर मांगी राय, क्षेत्रीय आयुक्तों को नियुक्त व जनशक्ति की उपलब्धता के मुद्दों को उठाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसदीय समिति: 2024 के आम चुनावों पर मांगी राय, क्षेत्रीय आयुक्तों को नियुक्त व जनशक्ति की उपलब्धता के मुद्दों को उठाया
Mon, 28 Mar 2022 05:05 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 28 Mar 2022 05:05 AM IST
सार
विभिन्न चुनावों में आयोग की मदद के लिए क्षेत्रीय आयुक्तों को नियुक्त का संविधान में प्रावधान है। 1951 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान, मुंबई और पटना में छह महीने के लिए क्षेत्रीय आयुक्त नियुक्त किए गए थे। लेकिन, इसके बाद हुए चुनावों में इस तरह की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन
संसद भवन। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
चुनाव आयोग के पास जरूरी जनशक्ति होने की वकालत करते हुए एक संसदीय समिति ने 2024 के लोकसभा चुनावों में आयोग की मदद के लिए क्षेत्रीय आयुक्तों की नियुक्ति पर सरकार और चुनाव आयोग के विचार मांगे हैं।
विज्ञापन
विभिन्न चुनावों में आयोग की मदद के लिए क्षेत्रीय आयुक्तों को नियुक्त का संविधान में प्रावधान है। 1951 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान, मुंबई और पटना में छह महीने के लिए क्षेत्रीय आयुक्त नियुक्त किए गए थे। लेकिन, इसके बाद हुए चुनावों में इस तरह की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्रालय के विधायी विभाग के की अनुदान व मांगों की रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान कानून और कार्मिक मामलों पर स्थायी संसदीय समिति ने उन संवैधानिक प्रावधानों और चुनाव आयोग के उस मशविरे का संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया कि जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति की तरफ से क्षेत्रीय आयुक्तों को नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
समिति ने कहा कि देश के पहले आम चुनावों के बाद कभी भी क्षेत्रीय आयुक्तों की नियुक्ति नहीं हुई। इसके पीछे कोई वजह रही होगी, लिहाजा सरकार और चुनाव आयोग इसके बारे में क्या राय रखते हैं यह जानना जरूरी है।