{"_id":"5f3ead1494ea7051984dc4be","slug":"parliamentary-committee-on-information-technology-summoned-facebook-on-september-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति ने दो सितंबर को फेसबुक को किया तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति ने दो सितंबर को फेसबुक को किया तलब
Thu, 20 Aug 2020 10:34 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 20 Aug 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भाजपा नेताओं के नफरत वाले कथित बयानों को नजरअंदाज करने के मामले में फेसबुक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब इस पूरे मामले को लेकर फेसबुक को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति ने उसके मंच के कथित दुरुपयोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए आगामी दो सितंबर को तलब किया है। इससे एक दिन पहले यह समिति इंटरनेट बंद करने संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा करेगी।
विज्ञापन
फेसबुक के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति ने इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों को भी दो सितंबर को प्रस्तावित इस बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है। बैठक में नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा और ऑनलाइन सोशल मीडिया मंचों के दुरुपयोग पर रोक लगाने संबंधी विषय पर चर्चा की जाएगी। इसमें डिजिटल दुनिया में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष बल रहेगा।
विज्ञापन
बैठक की यह अधिसूचना ठीक उस दिन आई जब सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति के प्रमुख शशि थरूर के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उन्हें समिति के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की। बिरला को लिखे पत्र में नियमों का हवाला देते हुए दुबे ने उनसे आग्रह किया है कि वे थरूर के स्थान पर किसी दूसरे सदस्य को समिति का अध्यक्ष नियुक्त करें।
विज्ञापन
भाजपा सांसद का आरोप है कि जब से थरूर इस समिति के अध्यक्ष बने हैं तब से वह इसके कामकाज को गैरपेशेवर तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं और अफवाह फैलाने का अपना राजनीतिक कार्यक्रम चला रहे हैं और मेरी पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।