फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament winter session productivity percentage low 20 sittings four bills passed in lok sabha

Parliament: संसद में हुआ बेहद कम काम, शीतकालीन सत्र में लोकसभा की 20 बैठकें, चार विधेयक हुए पारित

Fri, 20 Dec 2024 03:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Dec 2024 03:01 PM IST
सार

गुरुवार को संसद परिसर में सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की की घटना पर किरेन रिजिजू ने कहा कि 'संसद में घटी ये घटना बेहद निंदनीय है। कुछ सांसदों को चोट आई है। लोकसभा अध्यक्ष ने संसद में अनुशासन कायम रखने के लिए कुछ नोटिस भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
parliament winter session productivity percentage low 20 sittings four bills passed in lok sabha
किरेन रिजिजू - फोटो : एक्स/किरेन रिजिजू

विस्तार

संसद के शीतकालीन सत्र का आज समापन हो गया। हंगामे के चलते इस बार फिर संसद में उत्पादकता की प्रतिशत बेहद कम रहा। सत्र के समापन पर मीडिया से बात करते हुए संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष द्वारा संसद के कामकाज में व्यवधान डाला गया, जिसके चलते संसद में बेहद कम कामकाज हुआ। 
विज्ञापन


रिजिजू ने बताया शीतकालीन सत्र में संसद में कितना काम हुआ
रिजिजू ने कहा कि 'मैं सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से अपील करता हूं कि उन्हें ये सोचना चाहिए कि संसद की उत्पादकता क्यों गिर रही है। हमें संसद की उत्पादकता 100 प्रतिशत से भी ऊपर ले जाने की कोशिश करनी चाहिए न कि उसे कम करने की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद के इस सत्र में 26 दिनों में लोकसभा की 20 और राज्यसभा की 19 बैठकें हुईं। इस दौरान लोकसभा में चार और राज्यसभा में तीन विधेयक पारित किए गए।'
विज्ञापन

 

गुरुवार को संसद परिसर में सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की की घटना पर किरेन रिजिजू ने कहा कि 'संसद में घटी ये घटना बेहद निंदनीय है। कुछ सांसदों को चोट आई है। लोकसभा अध्यक्ष ने संसद में अनुशासन कायम रखने के लिए कुछ नोटिस भी जारी किए हैं। मैं संसद की कार्यवाही को संचालित करने में सभी पार्टियों के सचतेकों की भूमिका के लिए धन्यवाद देता हूं। साथ ही संसद को कवर करने वाले पत्रकारों को भी उनके काम के लिए धन्यवाद देता हूं।'

बजट सत्र के लिए की अपील
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'विपक्ष के हंगामे के चलते बार-बार संसद का काम बाधित हुआ। हमें संसद चलाने की कोशिश करनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं और साथ ही अपील भी करता हूं कि विपक्षी बजट सत्र के दौरान ऐसा व्यवधान पैदा नहीं करेगा।'


कांग्रेस ने हाथापाई का सहारा लिया
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हाथापाई करने का आरोप लगाया और दावा किया कि सत्तारूढ़ एनडीए ने कांग्रेस को बेनकाब किया, जिससे मुख्य विपक्षी दल अवाक रह गया। रिजिजू ने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि भाजपा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधे जाने के बाद हताशा में कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'हर किसी ने देखा कि हमारे सांसदों को कैसे चोट लगी। प्रियंका गांधी ने शायद यह नहीं देखा होगा। हमारे सांसद का खून बह रहा था।' उन्होंने आरोप दोहराया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें चोट पहुंचाई और एक महिला भाजपा सांसद के साथ दुर्व्यवहार भी किया। मंत्री ने कहा कि एनडीए सांसदों की यह वैध मांग है कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जानी चाहिए।

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed