संसद : राज्यसभा में एसपीजी पर वोटिंग, कांग्रेस ने किया वॉकआउट
लाइव अपडेट
The Special Protection Group (Amendment) Bill, 2019 passed by Rajya Sabha. Congress had staged walkout from the House. pic.twitter.com/751OzjChiM
— ANI (@ANI) December 3, 2019
Home Minister Amit Shah in Rajya Sabha on SPG Bill: It's not true that we've brought the SPG Bill by keeping only Gandhi family in mind. Security from Gandhis was withdrawn after the threat assessment analysis even before bringing this bill. pic.twitter.com/hjOCvNfGCr
— ANI (@ANI) December 3, 2019
विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) कानून में संशोधन को समय की मांग बताते हुए गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि इस बल को और अधिक प्रभावी बनाने औक कानून के मूल उद्देश्य को बहाल करने के उद्देश्य से एसपीजी अधिनियम संशोधन विधेयक लाया गया है।
रेड्डी ने विशेष सुरक्षा समूह अधिनियम संशोधन विधेयक को चर्चा एवं पारित करने के लिये रखते हुए उच्च सदन में कहा कि यह विधेयक इसलिए लाया गया है ताकि एसपीजी कानून के मूल उद्देश्य को बहाल किया जा सके, बल को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
गृह मंत्रालय ने लोक सभा में कहा- अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में 5 अगस्त के बाद से आतंकी घटनाओं में कमी आई है। 5 अगस्त 2019 से 27 नवंबर 2019 के बीच 88 ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जबकि 12 अप्रैल 2019 से 4 अगस्त 2019 के बीच 106 मामले सामने आए हैं।
मंत्रालय ने कहा- आतंकी घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों को राज्य की योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये और केंद्र की योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए गए हैं।
आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह राज्यसभा में प्याज की माला पहनकर पहुंचे। गले पर तख्ती भी टांगे हुए थे जिसमें लिखा था- पासवान जी बताएं कि 32 हजार टन प्याज क्यों सड़ा दिया। महंगे प्याज पर लोकसभा में हंगामा भी हुआ।
वहीं, राज्यसभा में सीपीएम सांसद के के रागेश ने कहा कि प्याज की आसमान छूती कीमतें लोगों को रुला रही हैं, जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।सरकार के एक बयान को उद्धृत करते हुए रागेश ने कहा कि गोदामों में 32,000 टन प्याज सड़ गया लेकिन इसे बाजार में नहीं निकाला गया। यह प्याज बाजार में आता तो कीमत इतनी अधिक नहीं बढ़ती।
अगले साल एक जून से ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड
उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि आगामी एक जून से ‘एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड’ की व्यवस्था आरंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राशन कार्ड के लिए 14 राज्यों में पॉश मशीन की सुविधा आरंभ हो गई है। जल्द ही 20 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में यह शुरू हो जाएगी।डीयू में मैथिली भाषा पढ़ाए जाने की मांग
राज्यसभा में मंगलवार को भाजपा सांसद प्रभात झा ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में मैथिली भाषा भी पढ़ाए जाने की मांग की। झा ने सभापति एम वेंकैया नायडू की अनुमति से मैथिली भाषा में ही सदन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कोलकाता और बनारस विश्वविद्यालय में भी बहुत पहले से यह भाषा पढ़ाई जा रही है।राजोआना को कोई माफी नहीं दी गई है: शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को कोई माफी नहीं दी गई है। सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य और बेअंत सिंह के पौत्र रवनीत सिंह बिट्टू के एक पूरक प्रश्न के उत्तर में शाह ने यह जानकारी दी। बिट्टू ने सवाल किया कि क्या राजोआना को माफी दी जा रही है? इस पर शाह ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट पर मत जाइए। कोई माफी नहीं की गई है। गौरतलब है कि राजोआना को बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है।BJP MP Poonam Mahajan in Lok Sabha: Yesterday all MPs stood together on issue of rape&murder of Telangana doctor. Kuch samay baad, jinke naam mein 'Dhir' hai aise Adhir Ranjan Ji ke apne dhir ka bandh phoot gaya. FM Nirmala Sitharaman par unhone jo tipani ki woh sabse bura hua. pic.twitter.com/koM4i11NG2
— ANI (@ANI) December 3, 2019
Uproar in Lok Sabha; BJP MPs ask for an apology from Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury over his statements on PM Modi, HM Amit Shah and FM Nirmala Sitharaman pic.twitter.com/ImMBeFfhPU
— ANI (@ANI) December 3, 2019