संसद update: लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित
{"_id":"5de9e4218ebc3e54d8060e5a","slug":"parliament-winter-session-live-updates-bjp-congress-mplad-funds-hyderabad-case","type":"live","status":"publish","title_hn":"संसद update: लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 06 Dec 2019 03:13 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 06 Dec 2019 03:13 PM IST
खास बातें
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को संसद में खूब हंगामा मचा। लोकसभा में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों द्वारा जलाए जाने पर कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। क्या-क्या हुआ संसद में दिनभर का अपडेट पढ़ें।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी और अधीररंजन चौधरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:55 PM, 06-Dec-2019
लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित।
02:02 PM, 06-Dec-2019
राज्यसभा
राज्यसभा में विशेष उल्लेख के जरिए मेट्रो की पटरी पर आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए भाजपा के विजय गोयल ने कहा कि आत्महत्या के बढ़ते मामलों की वजह से लगता है कि कहीं दिल्ली मेट्रो आत्महत्या का केंद्र तो नहीं बन रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 से 2018 तक दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर आत्महत्या के करीब 46 मामले हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो केंद्र एवं दिल्ली सरकार का एक संयुक्त उपक्रम है जिसकी आठ लाइनें चलती हैं। आत्महत्या के ज्यादातर प्रयास ब्लू लाइन पर हुए हैं।
विज्ञापन
01:44 PM, 06-Dec-2019
प्रकाश जावड़ेकर ने लोकसभा में कहा- कुछ सांसदों ने जिस तरह मंत्री (स्मृति ईरानी) से बर्ताव किया है हम उसकी निंदा करते हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
Union Minister Prakash Javadekar in Lok Sabha: We condemn how some MPs behaved when a Minister(Smriti Irani) was speaking a while back, they should apologize to her. https://t.co/MGfdmKJO7b pic.twitter.com/enxXpvp9qP
— ANI (@ANI) December 6, 2019
01:14 PM, 06-Dec-2019
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों द्वारा जलाए जाने पर कांग्रेस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीररंजन चौधरी ने कहा कि उन्नाव केस की पीड़िता 90 फीसदी जल चुकी है। देश में क्या चल रहा है? एक तरफ भगवान राम का मंदिर बनाया जा रहा है और दूसरी तरफ सीता मैया को आग लगाई जा रही है। अपराधियों का हौसला कैसे बढ़ गया? सरकार के बयान से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा से वॉकआउट किया।
01:13 PM, 06-Dec-2019
स्मृति ईरानी का विपक्ष पर पलटवार
भाजपा की तरफ से लोकसभा में मोर्चा संभालते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आप (विपक्षी सांसद) आज यहां चिल्ला रहे हैं, इसका मतलब है कि आप नहीं चाहते कि कोई महिला खड़ी हो और मुद्दों पर बात करे। आप शांत थे जब पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में दुष्कर्म को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया था।
01:09 PM, 06-Dec-2019
शिवसेना ने कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि एक कानून के गठन की आवश्यकता है जिसके माध्यम से ऐसे (महिलाओं के खिलाफ अपराध) मामलों की सुनवाई सीधे सुप्रीम कोर्ट में हो सके। वर्तमान में निचली अदालतों से प्रक्रिया शुरू होती है और आगे बढ़ती ही रहती है। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा अध्यक्ष से अपील करता हूं कि इस पर चर्चा के लिए एक समिति का गठन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:07 AM, 06-Dec-2019
प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने गांधीजी की प्रतिमा के समाने विरोध प्रदर्शन किया।
Delhi: Trinamool Congress MPs protest in Parliament over rising onion prices pic.twitter.com/M9DNuuXEBk
— ANI (@ANI) December 6, 2019
10:43 AM, 06-Dec-2019
संसद update: लोकसभा की बैठक दिनभर के लिए स्थगित
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज दोनों सदनों में हैदराबाद में हुई पुलिस मुठभेड़ की गूंज सुनाई दे सकती है। वहीं कांग्रेस सांसद मधुसूदन मिस्त्री ने राज्यसभा में 2019-20 के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLAD) धनराशि जारी न करने पर शून्यकाल नोटिस दिया है।कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और पार्टी के मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury and party Chief Whip in Lok Sabha Kodikunnil Suresh have given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha on the 'law and order situation of Uttar Pradesh.' pic.twitter.com/jV6IKyR5EL
— ANI (@ANI) December 6, 2019