Lok Sabha LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- उनके मुंह पर संविधान संशोधन का खून लगा
{"_id":"675d09b0b5e7d984e80f53d7","slug":"parliament-winter-session-2024-live-updates-discussion-on-constitution-pm-modi-speech-in-lok-sabha-today-2024-12-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha LIVE: लोकसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- उनके मुंह पर संविधान संशोधन का खून लगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 14 Dec 2024 07:54 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 14 Dec 2024 07:54 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Constitution Debate Live News: लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान के 75 साल के उपलक्ष्य में संबोधन दे रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने भी संविधान पर चर्चा के दौरान अपनी बात रखी।
विज्ञापन
लोकसभा में पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:53 PM, 14-Dec-2024
सदन की कार्यवाही स्थगित
पीएम मोदी के भाषण के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।07:45 PM, 14-Dec-2024
सदन में रखे 11 संकल्प
पीएम ने सदन के सामने 11 संकल्प रखे। पहला संकल्प नागरिक और सरकार अपने कर्तव्यों का पालन करे। दूसरा संकल्प हर क्षेत्र और समाज को विकास का लाभ मिले। तीसरा संकल्प भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हो। भ्रष्टाचारी की सामाजिक स्वीकार्यता न हो। चौथा संकल्प देश के कानून, नियम और परंपरा के पालन में देश के नागरिक में गर्व का भाव हो। पांचवां संकल्प गुलामी की मानसिकता से मुक्ति हो। छठवां संकल्प देश की राजनीति को परिवारवाद से मुक्ति मिले। सातवां संकल्प संविधान का सम्मान हो। राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान को हथियार न बनाया जाए। आठवां संकल्प आरक्षण न छीना जाए। धर्म के आधार पर आरक्षण की हर कोशिश पर रोक लगे। नौवां संकल्प वीमेन लेड डवलपमेंट में भारत दुनिया के लिए मिसाल बने। दसवां संकल्प राज्य के विकास से राष्ट्र का विकास हो। 11 वां संकल्प एक भारत श्रेष्ठ भारत का ध्येय सर्वोपरि हो। इसी संकल्प के साथ हम मिलकर आगे बढ़ते हैं तो संविधान की भावना पूरी होगी। देश जब आजादी के 100 साल मनाएगा तो विकसित भारत के साथ मनाएगा।
विज्ञापन
07:41 PM, 14-Dec-2024
संविधान भेदभाव की अनुमति नहीं देता
पीएम ने कहा कि संविधान भेदभाव की अनुमति नहीं देता है। हर लाभार्थी को हम योजना का पूरा लाभ दे रहे हैं। जिसका हक है हम उसे पूरा हक दे रहे हैं। सामाजिक न्याय को लेकर हम जी रहे हैं। पीएम ने कहा कि कुछ दलों का राजनीतिक स्वार्थ और सत्ता का भाव रखने वालों से मैं कुछ पूछना चाहता हूं। देश में योग्य नेतृत्व को अवसर मिलना चाहिए या नहीं? क्या लोकतंत्र को परिवारवाद ने नुकसान पहुंचाया है? युवा राजनीति में आगे आएं इसके लिए हर राजनीतिक दल प्रयास करे। एक लाख नौजवानों को राजनीति में लाना है। अगर हम मौलिक कर्तव्यों का पालन करें तो कोई हमें विकसित भारत बनाने से नहीं रोक सकता।ञ07:36 PM, 14-Dec-2024
आज 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया
पीएम ने कहा कि बड़ी-बड़ी कथाएं सुनाने वालों ने आजादी के कई दशक के बाद भी आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय नहीं बनाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में यह काम किया गया। मछुआरों, सहकारिता के लिए हमने काम किया। अलग मंत्रालय बनाया। अलग कौशल मंत्रालय बनाया। ताकि युवा तैयार हों। पूर्वाेत्तर के विकास के लिए हम काम कर रहे हैं। हमने लैंड रिकॉर्ड के लिए स्वामित्व योजना बनाई। पिछले 10 वर्ष में हमने गरीब को मजबूती दी, उसमें आत्मविश्वास पैदा किया। आज 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को हराया है। मैं संविधान के तहत काम कर रहा हूं।07:30 PM, 14-Dec-2024
जिनको कोई नहीं पूछता, उनको मोदी पूजता है
पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि जिनको कोई नहीं पूछता, उनको मोदी पूजता है। हमने दिव्यांगों की चिंता की। हमने दिव्यांगों के लिए कॉमन साइन भाषा बनाई। घूमंतू लोगो को बॉन्ड दिए। रेहड़ी-पटरी वालों को हमने स्वनिधि योजना से लोन दिया। विश्वकर्मा कल्याण के लिए योजना बनाई। ट्रांसजेंडर के अधिकारों के लिए हमने काम किया। आदिवासी समाज के लिए हम पीएम जनमन योजना लाए। मोदी आखिरी को भी पूजता है। देश में 60 साल में 100 बैकवर्ड जिले घोषित किए गए थे। हमने इसे बदला। हमने पांच सौ ब्लॉक को बदला है।07:21 PM, 14-Dec-2024
हमने टॉयलेट बनाए तो मजाक उड़ाया गया
यहां जुमले की बहुत बातें होती हैं। इस देश का सबसे बड़ा जुमला था- गरीबी हटाओ। यह इतना बड़ा जुमला था कि गरीबी की बातें तो होती थीं, लेकिन उनके लिए कांग्रेस को एक टॉयलेट बनाने की फुरसत नहीं थी। हमने इस काम को हाथ में लिया और पूरा किया। उसका मजाक उड़ाया गया, लेकिन लोगों की गरिमा के लिए उस काम में हम डिगे नहीं। इसलिए वो काम पूरा हो रहा है। इस देश की जनता पीने के साफ पानी के लिए परेशान रही। ये काम भी हमने समर्पण भाव से आगे बढ़ाया है। हमने महिलाओं को धुएं से मुक्ति देकर सिलिंडर दिए। हम मुफ्त राशन दे रहे हैं। उसका मजाक न उड़ाएं। हम गरीबी से लोगों को बाहर ला रहे हैं। गरीब ने बैंक का दरवाजा नहीं देखा था। हमने उनके बैंक खाते खुलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:19 PM, 14-Dec-2024
हमने देश की एकता के लिए संविधान संशोधन किए
2014 के बाद एनडीए ने संविधान को मजबूत किया। पुरानी बीमारियों से हमने मुक्ति का अभियान चलाया। हमने देश की एकता के लिए संविधान संशोधन किए। ओबीसी के लिए सम्मान के लिए हमने संविधान संशोधन किया। समाज के दबे, कुचले लोगों के साथ खड़े होना हमारा कर्तव्य है। हमने सामान्य जन को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया। हमने महिलाओं को शक्ति दी। हमने देश की एकता के लिए संविधान संशोधन किया। हमने डंके की चोट पर धारा 370 को हटाया। हमने सीएए लाया। हमने जो किया उस पर हमें गर्व है।07:12 PM, 14-Dec-2024
संविधान से खिलवाड़ कांग्रेस की रगों में: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि संविधान में लोगों के नाम ढूंढने वालों को मैं बता दूं कि कांग्रेस के अध्यक्ष सीताराम केसरी जो अति पिछड़े समाज से आते थे, उनका अपमान किया गया। उनको बाथरूम में बंद कर दिया गया। फुटपाथ पर फेंका गया। पूरी कांग्रेस पर एक परिवार ने कब्जा कर लिया। लोकतंत्र को नकार दिया। संविधान के साथ खिलवाड़ करता कांग्रेस की रगों में रहा है। हमारे लिए संविधान कर पवित्रता और शुचिता सर्वोपरि है। हमने 13 दिन सरकार चलाई। सरकारों को अस्थिर करने के लिए खेल खेले गए। सरकार बचाने के लिए वोट खरीदे गए। 90 के दशक में कई सांसदों को रिश्वत देने का पाप किया गया। कांग्रेस के लिए सत्ता सुख, सत्ता की भूख यही उसका इतिहास और वर्तमान है।07:08 PM, 14-Dec-2024
समान नागरिक संहिता की संविधान सभा ने की थी वकालत
पीएम मोदी ने कहा कि संविधान सभा में समान नागरिक संहिता को लेकर गहन चर्चा की गई थी। बाबा साहब आंबेडकर ने कहा था कि धार्मिक आधार पर बने पर्सनल लॉ को खत्म करने की जरूरत है। मुंशी जी ने तब कहा था कि समान नागरिक संहिता देश की एकता अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार यूसीसी लाने की बात कही है। हम इसे लागू करने के लिए पूरी ताकत से लगे हैं। कांग्रेस के लोग संविधान निर्माताओं की भावना का अनादर कर रहे हैं। उनके लिए संविधान राजनीति का हथियार है।07:05 PM, 14-Dec-2024