{"_id":"65823163ea81756d15081184","slug":"parliament-winter-session-2023-important-news-of-sansad-update-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament Winter Session: वायु प्रदूषण बढ़ने से श्वसन संबंधी बीमारी के मामले बढ़े, पढ़ें सत्र की अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament Winter Session: वायु प्रदूषण बढ़ने से श्वसन संबंधी बीमारी के मामले बढ़े, पढ़ें सत्र की अहम खबरें
Wed, 20 Dec 2023 05:42 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 20 Dec 2023 05:42 AM IST
सार
लोकसभा ने मंगलवार को दो विधेयक पारित किए। लोकसभा ने वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) के अध्यक्ष और सदस्यों के लिए आयु सीमा बढ़ाने के प्रावधान वाले केंद्रीय माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 को मंगलवार को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
Parliament winter session
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों के आंकड़ों से पता चलता है कि वायु गुणवत्ता खराब होने के दौरान सांस संबंधी बीमारी के मामलों में वृद्धि होती है। मांडविया ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा ‘जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य पर इसका असर’ नामक राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने 18 राज्यों के लगभग 80 अस्पतालों में प्रहरी निगरानी साइटों के माध्यम से तीव्र श्वसन बीमारियों पर निगरानी शुरू की है। एआरआई डिजिटल निगरानी डाटा अगस्त 2023 में एकीकृत स्वास्थ्य सूचना पोर्टल के माध्यम से शुरू किया गया था। मंत्री ने कहा, श्वसन प्रणाली सहित मानव शरीर का स्वास्थ्य कई अन्य कारकों से भी प्रभावित होता है, जिसमें भोजन, व्यवसाय, चिकित्सा सह-रुग्णता व आनुवंशिकता आदि भी शामिल हैं।
जीएसटीएटी अध्यक्ष की आयु सीमा पर बिल पारित
लोकसभा ने मंगलवार को दो विधेयक पारित किए। लोकसभा ने वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) के अध्यक्ष और सदस्यों के लिए आयु सीमा बढ़ाने के प्रावधान वाले केंद्रीय माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 को मंगलवार को मंजूरी दे दी। वहीं, बजट में घोषित सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क में बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू करने के विधेयक को भी पारित कर दिया गया।
निचले सदन ने विधेयक पर हुई चर्चा का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से जवाब दिए जाने के बाद ध्वनि मत से इसे पारित कर दिया। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि करदाताओं को हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में अपने लंबित मुकदमों को अपीलीय न्यायाधिकरण में लाने की छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
परीक्षणों में 2,900 से अधिक दवाएं घटिया
केंद्र ने राज्यसभा को बताया कि अप्रैल 2022 व मार्च 2023 के बीच जांच में 89,729 दवा नमूनों में से 2,921 गुणवत्ता मानक के अनुकूल नहीं पाए गए, जबकि 422 नकली पाई गईं।
38 जिले मैला ढोने से अभी मुक्त घोषित नहीं
छह राज्यों में 38 जिले ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक खुद को मैला ढोने से मुक्त घोषित नहीं किया है। लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा, देश में वर्तमान में मैला ढोने के काम में लगे लोगों की कोई रिपोर्ट नहीं है।
सीएपीएफ भर्ती में पूर्व अग्निवीरों की नई श्रेणी
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल व असम राइफल्स (सीएपीएफ एवं एआर) में भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों की एक नई श्रेणी बनाई है। एक प्रश्न के जवाब में राय ने यह जानकारी दी।
95,000 विदेशियों के अपराध रिकॉर्ड में दर्ज
देश में 95,000 विदेशियों के अपराध रिकॉर्ड में दर्ज हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने मंगलवार को लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि नवंबर 2023 तक विदेशी मूल के अपराधियों के राष्ट्रीय डाटाबेस में 95 हजार से अधिक के अपराध दर्ज हैं।
बैंकों में बिना दावे वाली राशि 42,270 करोड़
बैंकों में जमा बिना दावे वाली राशि मार्च, 2023 तक बढ़कर 42,270 करोड़ रुपये हो गई है। केंद्र ने संसद को यह जानकारी दी। 31 मार्च, 2022 तक बैंकों में बिना दावे वाली राशि 32,934 करोड़ थी।
केंद्र के 58,378 करोड़ के अतिरिक्त खर्च को मंजूरी
संसद ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष में 58,378 करोड़ रुपये के शुद्ध अतिरिक्त खर्च को मंजूरी दे दी, जिसमें एक बड़ा हिस्सा मनरेगा व उर्वरक सब्सिडी के लिए होगा। सकल अतिरिक्त खर्च 1.29 लाख करोड़ से अधिक होगा, जिसमें से 70,968 करोड़ रुपये बचत व प्राप्तियों से मिलान किए जाएंगे। मंगलवार को राज्यसभा ने संक्षिप्त चर्चा के बाद दोनों विनियोग विधेयक लोकसभा को लौटा दिए।
13,520 एनजीओ को विदेश से मिले 55,742 करोड़
वर्ष 2019 से 2021 के दौरान 13,520 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेश से 55,742 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, पिछले दो वर्ष में 1,615 एनजीओ ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन किया। इनमें से 14 दिसंबर तक 722 आवेदन मंजूर किए गए।
माफी मांगें कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी : जोशी
संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने राज्यसभा में संसद परिसर में टीएमसी सांसद के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उसमें सहयोग की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी भी शुचिता है, तो उन्हें सदन में माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने मामले को सदन में उठाते हुए कांग्रेस और संयुक्त विपक्ष को घमंडिया गठबंधन कहा और उन पर किसान, आदिवासी और जाट विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि वह बहुत दुख के साथ कह रहे हैं कि संसद परिसर में बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण ड्रामा हुआ।
जोशी ने लोकसभा का नाम लिए बगैर कहा, दूसरे सदन के सदस्य कल्याण बनर्जी ने सभापति की मिमिक्री की, यह बेहद शर्मनाक और संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जो कि कभी पार्टी के असफल अध्यक्ष भी रहे हैं, ने इसे बढ़ावा दिया। उन्हें इसके लिए आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है।