फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament Update: Deadlock continues in lok sabha and rajya sabha for third week

Parliament Update: संसद में तीसरे सप्ताह भी गतिरोध कायम; लोकसभा और राज्यसभा तीन अप्रैल तक के लिए स्थगित

Wed, 29 Mar 2023 05:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 29 Mar 2023 05:05 PM IST
सार

दोनों सदनों में बृहस्पतिवार को रामनवमी का अवकाश रहेगा। वहीं उसके अगले दिन यानि शुक्रवार को विभिन्न दलों के नेताओं के बीच हुई आपसी सहमति के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। 

विज्ञापन
Parliament Update: Deadlock continues in lok sabha and rajya sabha for third week
संसद। - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद के दोनों सदनों में अदाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की विपक्ष की मांग और कई  अन्य मुद्दों को लेकर चल रहा गतिरोध बुधवार को भी जारी रहा। सदन में भारी हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब सदनों की अगली बैठक तीन अप्रैल को होगी। हालांकि बुधवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बाद भी एक विधेयक को बिना चर्चा के ही पारित कर दिया गया। 

विज्ञापन


दोनों सदन हुए स्थगित
संसद के दोनों सदन हंगामे के कारण स्थगित कर दिए गए। लोकसभा को एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजकर करीब 35 मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया, वहीं राज्यसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि बजट सत्र के दूसरे चरण में अभी तक दोनों सदनों में एक बार भी प्रश्नकाल और शून्यकाल सामान्य ढंग से नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,  दोनों सदनों में बृहस्पतिवार को रामनवमी का अवकाश रहेगा। वहीं उसके अगले दिन यानि शुक्रवार को विभिन्न दलों के नेताओं के बीच हुई आपसी सहमति के कारण सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। वहीं शनिवार और रविवार को दोनों सदनों की बैठक नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लोकसभा में वन संरक्षण विधेयक पेश 
लोकसभा में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के भारी हंगामे के बीच केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सदन में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ‘वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023’ पेश किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने इस विधेयक को संसद की एक संयुक्त समिति के पास विचारार्थ भेजने का प्रस्ताव रखा। जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

उन्होंने संयुक्त समिति में लोकसभा से 19 सदस्यों के नाम प्रस्तावित किये। इनमें राजेंद्र अग्रवाल, तापिर गाव, अजट टम्टा, सुदर्शन भगत, पल्लव लोचन दास, टीआर बालू, अगाथा संगमा, साजिदा बेगम और आलोक कुमार सुमन शामिल हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने यह भी कहा कि समिति में दो सदस्य लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किये जाएंगे और 10 सदस्य राज्यसभा के होंगे। यह समिति समिति अगले संसद सत्र के पहले सप्ताह के अंतिम दिन तक अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed