फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament: Students Returned From Ukraine Will Be Given Full Help To Become Doctors, Foreign Minister Will Answer Today On

संसद : यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों को देंगे डॉक्टर बनने में पूरी मदद, फंसे भारतीयों पर विदेश मंत्री आज देंगे जवाब

Tue, 15 Mar 2022 05:50 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 15 Mar 2022 05:50 AM IST
सार

बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 में संशोधन कर 18 साल तक की उम्र के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान करने का सुझाव अच्छा है। इस विषय पर राज्यों से बात की जाएगी। प्रधान ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के पूरक प्रश्न के जवाब में यह बात कही।

विज्ञापन
Parliament: Students Returned From Ukraine Will Be Given Full Help To Become Doctors, Foreign Minister Will Answer Today On
संसद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्र सरकार ने भरोसा दिया है कि यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों को डॉक्टर बनने में हरसंभव मदद दी जाएगी। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में कहा, ऑपरेशन गंगा के तहत भारत लाए गए छात्र-छात्राओं के हित और भविष्य को लेकर सरकार गंभीर है। केंद्रीय मंत्री ने शून्यकाल में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के सवाल के जवाब में कहा, उन सभी उपायों पर विचार किया जा रहा है, जो इनके लिए जरूरी हैं। 

विज्ञापन


वहीं, वाईएसआरसीपी के पीवी मिधुन रेड्डी और एम श्रीनिवासुलु रेड्डी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों के भारत के मेडिकल कॉलेजों में समायोजन  की योजना बनाने की मांग की। साथ ही, उन्होंने और अधिक मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की। इसके जवाब में प्रधान ने कहा, यूक्रेन से जिन छात्रों को लाया गया है, उन्हें भविष्य में डॉक्टर बनने में सक्षम बनाने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी। अभी उन्हें सदमे से बाहर निकलने के लिए समय देने की जरूरत है।
विज्ञापन


फंसे भारतीयों पर विदेश मंत्री आज देंगे जवाब
राज्यसभा में विपक्ष की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर दिए नोटिस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को जवाब देंगे। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में बताया, युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीयों को निकालने को लेकर विदेश मंत्री सदन में जानकारी देंगे। सभापति ने कहा, यूक्रेन पर चर्चा के लिए उन्हें कांग्रेस सदस्य केसी वेणुगोपाल और माकपा सदस्य डॉ. वी शिवदासन के नोटिस मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वदेश लौटे छात्रों की आगे की पढ़ाई पर जताई गई चिंता पर कहा, यह उलझा हुआ मसला है। वेणुगोपाल ने कहा, छात्र भविष्य को लेकर चिंतित हैं। सरकार क्या कर रही है, स्पष्टीकरण देना चाहिए। टीडीपी सांसद कनकमेडला रवींद्र कुमार, तृणमूल कांग्रेस के शांतनु सेन, वाईएसआर कांग्रेस सांसद विजय साई रेड्डी और तृणमूल कांग्रेस के मोहम्मद नदीम उल हक ने भी चिंता जताई।

सरकार ने सराहनीय काम किया
युद्धग्रस्त यूक्रेन से छात्रों को निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था। सरकार ने अपने और कई दूसरे देशों के छात्रों व लोगों को वहां से निकाला, जो वाकई प्रशंसनीय है। -एम वेंकैया नायडू, उपराष्ट्रपति

कांग्रेस सांसद का दावा-अब भी फंसे हैं छात्र
कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा, केरल के हजारों छात्र अब भी यूक्रेन के सुमी व अन्य इलाकों में फंसे हैं। सरकार उन्हें निकालने के लिए तुरंत कदम उठाए।

18 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के लिए राज्यों से बात करेंगे : प्रधान
केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 में संशोधन कर 18 साल तक की उम्र के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान करने का सुझाव अच्छा है। इस विषय पर राज्यों से बात की जाएगी। प्रधान ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के पूरक प्रश्न के जवाब में यह बात कही। तिवारी ने कहा, 2009 के कानून में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान है। ऐसे में कई बच्चों के 9वीं कक्षा में पहुंचने पर विद्यालय उनसे शुल्क मांगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed