{"_id":"6757e0341a7d5ae0fb06282b","slug":"parliament-session-opposition-bloc-leaders-protest-with-black-bags-adani-issue-news-in-hindi-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament Session: अदाणी मुद्दे पर संसद भवन परिसर में विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन, काला झोला टांगकर की नारेबाजी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament Session: अदाणी मुद्दे पर संसद भवन परिसर में विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन, काला झोला टांगकर की नारेबाजी
Tue, 10 Dec 2024 12:04 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:04 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख और संसद में आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विपक्ष का प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्ष के नेताओं ने मंगलवार को अदाणी मुद्दे पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। वे काले झोले (बैग) लेकर आए थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी के कार्टून छपे थे और सामने की तरफ मोदी-अदाणी भाई-भाई लिखा था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस, द्रमुक, लेफ्ट और अन्य पार्टियों के सांसदों ने मकर द्वार के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने मोदी-अदाणी के खिलाफ नारे भी लगाए।
इससे पहले राहुल गांधी ने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख और संसद में आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की। बता दें कि सोमवार को राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर एक नकली साक्षात्कार आयोजित किया था, जिसमें कांग्रेस सदस्य पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी के मुखौटे पहने हुए थे।
संसद परिसर के मकर द्वार के सामने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य सांसदों ने सोमवार को मोदी अदाणी एक है और हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए। शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही अदाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन तेज हो गया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां इस मामले में संयुक्त संसदीय जांच की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अदाणी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
क्या है अदाणी मामला?
भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी सहित सात लोगों पर अमेरिका के न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि उन्होंने आंध्र प्रदेश और ओडिशा सरकार के अधिकारियों को महंगी सौर उर्जा खरीदने के लिए रिश्वत दी। इससे अदाणी समूह को अदाणी समूह को अगले बीस वर्षों में दो अरब डॉलर से ज्यादा का मुनाफा हो सकता था। हालांकि, अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि अमेरिकी अभियोजकों के आरोप बेबुनियाद हैं और समूह सभी कानूनों का पालन करता है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कथित साजिश के संबंध में कनाडाई पेंशन फंड मैनेजर सीडीपीक्यू (कैस डी डेपो एट प्लेसमेंट डू क्यूबेक) के तीन पूर्व कर्मचारियों साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल और दीपक गुप्ता पर भी आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया कि उन्होंने ई-मेल नष्टकर और अमेरिकी सरकार को गलत जानकारी देने के लिए राजी होकर रिश्वत के मामले की जांच में बाधा पहुंचाई। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने वाला सीडीपीक्यू अदाणी की कंपनियों में शेयरधारक है।
संबंधित वीडियो

#WATCH | Delhi | After both Houses are adjourned till noon, Opposition MPs protest on the steps of the Parliament on Adani issue, demand reply from the government on the issue pic.twitter.com/S6g59PDBHw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 10, 2024
संसद परिसर के मकर द्वार के सामने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य सांसदों ने सोमवार को मोदी अदाणी एक है और हमें न्याय चाहिए के नारे लगाए। शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही अदाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन तेज हो गया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां इस मामले में संयुक्त संसदीय जांच की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अदाणी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
क्या है अदाणी मामला?
भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी सहित सात लोगों पर अमेरिका के न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि उन्होंने आंध्र प्रदेश और ओडिशा सरकार के अधिकारियों को महंगी सौर उर्जा खरीदने के लिए रिश्वत दी। इससे अदाणी समूह को अदाणी समूह को अगले बीस वर्षों में दो अरब डॉलर से ज्यादा का मुनाफा हो सकता था। हालांकि, अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि अमेरिकी अभियोजकों के आरोप बेबुनियाद हैं और समूह सभी कानूनों का पालन करता है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कथित साजिश के संबंध में कनाडाई पेंशन फंड मैनेजर सीडीपीक्यू (कैस डी डेपो एट प्लेसमेंट डू क्यूबेक) के तीन पूर्व कर्मचारियों साइरिल कैबेनिस, सौरभ अग्रवाल और दीपक गुप्ता पर भी आरोप लगाए हैं। इसमें कहा गया कि उन्होंने ई-मेल नष्टकर और अमेरिकी सरकार को गलत जानकारी देने के लिए राजी होकर रिश्वत के मामले की जांच में बाधा पहुंचाई। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने वाला सीडीपीक्यू अदाणी की कंपनियों में शेयरधारक है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन