संसद सत्र: निशिकांत दुबे ने सुनाया मारपीट का किस्सा, कैसे SP सांसद की कॉलर पकड़ने वेल में आ गईं थीं सोनिया
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा शुरू हो गई हैं। नारी शक्ति वंदन विधेयक पर चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने की। सोनिया ने बिल का समर्थन करते हुए सरकार के इस बिल पर कई सवाल भी खड़े किए। कांग्रेस पर जवाबी हमला भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने किया। दुबे ने अपने भाषण में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। इसके अलावा उन्होंने सोनिया गांधी को भी निशाने पर लिया, क्योंकि सोनिया गांधी ने अपने भाषण में सवाल किया था कि इस बिल को लागू होने में देरी क्यों हो रही है। इसके जवाब में दुबे ने कहा कि ये कानूनी प्रक्रिया है। विपक्ष गलत माहौल पैदा करना चाह रहा है। उन्होंने सोनिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बिल पर सोनिया गांधी श्रेय लेने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान दुबे ने संसद में घटी कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया।
भाजपा सांसद दुबे ने लोकसभा में किस्सा बताते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेता महिलाओं के बारे में क्या सोचते हैं, ये आज जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने एक दिवंगत नेता के परकटी के बयान का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने 2011 में लोकसभा में घटी एक घटना का भी जिक्र किया। दुबे ने कहा कि 2010 में महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में पास हुआ, लोकसभा में 2011 में आया। वी. नारायण स्वामी बिल पेश कर रहे थे। तभी समाजवादी पार्टी के सांसद यशवीर सिंह गए और बिल खींच लिया। इसी वेल में उनका कोई कॉलर पकड़ने आया तो वो मैडम सोनिया गांधी थीं। मैंने कहा कि आप महारानी नहीं है आप मारपीट नहीं कर सकती। कांग्रेस सांसद विलास मुत्तेवार ने उनको पीटा। उस वक्त मुलायम सिंह यादव सदन में नहीं थे। मुलायम सिंह यादव ने इस घटना के बाद कहा कि यदि बीजेपी नहीं होती तो आज के दिन में हमारे सांसद नहीं बचते। आज इन सभी पार्टियों ने मिलकर घमंडिया गठबंधन बनाया है।
सोनिया कैसे भूल गई गीता मुखर्जी और सुषमा स्वराज को
दुबे ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सोनिया जी ने विपक्ष की ओर से भाषण शुरू किया तो मुझे लगा कि वो राजनीति से ऊपर उठकर बोलेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। संसद में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सबसे ज्यादा आवाज उठाने वाली बंगाल की गीता मुखर्जी और बीजेपी की सुषमा स्वराज थीं। सोनिया गांधी ने अपने भाषण में किसी का जिक्र नहीं किया। वो खुद इसका श्रेय लेना चाहती हैं, वो इस मुद्दे पर राजनीति करने की कोशिश कर रही हैं।
दुबे ने आगे कहा कि विपक्षी एकता के दबाव में ये गठबंधन कानून के खिलाफ बात कर रहा है। जो गोल मारता है, उसी के नाम से गोल माना जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी गोल मारने को तैयार है, ये बीजेपी का बिल है। वहीं विपक्ष ओबीसी आरक्षण, राज्यसभा में आरक्षण, कोटा, विधान परिषद में आरक्षण और बिल 2024 में क्यों लागू नहीं हो रहा ये सब बातें करके गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।