शिवसेना की धमकी- नहीं उड़ने देंगे फ्लाइट, एयर इंडिया ने बढ़ाई मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में रविंद्र गायकवाड़ के मुद्दे को लेकर सदन में नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू के साथ शिवसेना सांसदों के धक्कामुक्की करने के बाद एयर इंडिया ने मुंबई और पुणे के एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गजपति राजू शिवसेना सांसद और मंत्री अनंत गीते से मिलने पहुंचे हैं।
बता दें कि संसद में शिवसेना सांसदों ने केंद्रीय विमान मंत्री को धमकी देते हुए कहा था कि मुंबई से फ्लाइट नहीं उड़ने देंगे और गायकवाड़ से बैन नहीं हटा। बताया जा रहा है कि शिवसेना के सांसदों ने केंद्रीय गजपति राजू से बदसलूकी की। इस बीच संसदीय कार्यमंत्री बीच बचाव करते दिखे।
राज्यसभा में गुरुवार को जीएसटी से जुड़े चार बिल पर चर्चा होगी। लोकसभा में पारित होने के बाद इस बहूप्रतिक्षित बिल को पास कराने के लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को पेश किया था। बताते चलें कि केंद्र सरकार 1 जुलाई से जीएसटी लागू करना चाहती है, जिसके लिए राज्यसभा में इस बिल का पास होना जरूरी है।
वहीं, एयर इंडिया के स्टाफ की पिटाई करने वाले शिवसेना सांसद रविंद्र गायवकवाड़ के मुद्दे पर भी गुरुवार को चर्चा के साथ-साथ स्थगन प्रस्ताव लाना चाहती है।
LIVE UPDATES
> रविंद्र गायकवाड़ ने कहा, मैंने क्या गुनाह किया? मेरा क्या गुनाह कि जांच के बिना मीडिया ट्रायल हो रहा है?
#WATCH Live: Shiv Sena MP Ravindra Gaikwad speaking in Lok Sabha https://t.co/7cYNiIVwSQ
— ANI (@ANI_news) April 6, 2017
> नकवी के जवाब में गुलाम नबी आजाद ने कहा, न्यूयॉर्क टाइम्स अलवर मामले को जानता है, लेकिन मंत्री नहीं जातने हैं।
> अलवर मामले में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, जिस तरह की घटना पेश की जा रही है, ऐसी कोई घटना जमीन पर नहीं हुई है।
> अलवर मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा हुआ।
> शिवसेना सांसद अदसुल ने लोकसभा में कहा- रविंद्र गायकवाड़ को बयान देने की इजाजत देनी चाहिए।
> शिवसेना सांसदोनों एयर इंडिया के खिलाफ नारे लगाए।
> गायकवाड़ मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा हुआ।
Jis tarah ki ghatna pesh ki ja rahi hai, aisi koi ghatna zameen par nahi hui hai: Mukhtar Abbas Naqvi in RS on Rajasthan's Alwar incident pic.twitter.com/ZqrUBwdwP1
— ANI (@ANI_news) April 6, 2017
I am extremely sorry that the minister is so ill-informed. Even the New York Times knows and the minister doesn't know: Ghulam Nabi Azad pic.twitter.com/dYazdhNkrH
— ANI (@ANI_news) April 6, 2017