फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   parliament session live today

अलवर की घटना पर संसद में हंगामा, विपक्ष नकवी की माफी पर अड़ा

Fri, 07 Apr 2017 01:02 PM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Fri, 07 Apr 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
parliament session live today
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
अलवर हत्याकांड पर संसद में हंगामा हो रहा है। विपक्ष केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से माफी की मांग पर अड़ा है। बताते चलें कि कथित गौतस्करी के आरोप में हुए हत्या की घटना से नकवी ने गुरुवार को सदन में इनकार किया था।
विज्ञापन


मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, अपराधी, कातिल, गुंडा, बदमाश उसको हिंदू और मुसलमान की नजर से मत देखिए। अपराधी जो है वह अपराधी है। विपक्षव इस मुद्दे पर गृहमंत्री का बयान चाहता है।
विज्ञापन



बताते चलें कि पिछले शनिवार की रात को हरियाणा के नूंह निवासी पहलू खान और 15 अन्य लोग गौवंश के साथ जयपुर से हरियाणा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अलवर के बहरोड़ के नजदीक पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद कथित गौ-रक्षकों ने इन लोगों के तीन वाहनों को घेर लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद इन गौ-रक्षकों ने कथित गौ-तस्करों के साथ मारपीट प्रारंभ कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नकवी के बयान के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि न्यूयॉर्कर टाइम्स को मामले की जानकारी है, लेकिन मंत्री को नहीं है। यह सदन और सरकार के लिए ठीक नहीं है। वहीं, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राजस्थान सरकार से तीन हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed