फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live Updates: मानसून सत्र का पहला दिन, नियमों के घेरे में हुई दोनों सदनों की कार्यवाही

Mon, 14 Sep 2020 08:10 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 14 Sep 2020 08:10 PM IST
खास बातें

कोरोना वायरस महामारी के बीच सोमवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हुई। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लोकसभा की कार्यवाही हुई और दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक राज्यसभा का सत्र चला। राज्यसभा में उपसभापति के पद के लिए चुनाव में एनडीए प्रत्याशी जदयू सांसद हरिवंश जीते। उनके खिलाफ विपक्ष ने मनोज झा को मैदान में उतारा था। वहीं, सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सभी सांसद मिलकर यह संदेश देंगे कि पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है। इसके अलावा मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े सहित कुल 30 सांसदों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यहां पढ़ें इससे जुड़े लाइव अपडेट्स-

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Today Live Updates News in Hindi opposition will corner govt over several issues
राज्यसभा की कार्यवाही - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

07:43 PM, 14-Sep-2020

मंगलवार को संसद में होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक

मंगलवार को संसद भवन एनेक्सी में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। यह बैठक दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगी।
07:09 PM, 14-Sep-2020
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा की कार्यवाही भी समाप्त हो गई। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने मंगलवार की सुबह नौ बजे तक के लिए कार्यवाही को स्थगित कर दिया। बता दें कि पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से एक बजे तक हुई थी और राज्यसभा की दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक। अब सत्र के बाकी दिनों में राज्यसभा का सत्र सुबह की पाली में चलेगा और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर की पाली में होगी। 
विज्ञापन
06:42 PM, 14-Sep-2020

उपसभापति चुने जाने पर हरिवंश ने जताया आभार

राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने के बाद जदयू सांसद हरिवंश ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'एक ऐसे व्यक्ति को जो एक गांव के बहुत साधारण परिवार से आया है और कभी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में नहीं गया है, यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए मैं आप सबका आभार व्यक्त करता हूं।'
06:13 PM, 14-Sep-2020

हार के बाद मनोज झा का शायराना अंदाज

उपसभापति पद के लिए हरिवंश के खिलाफ विपक्ष के उम्मीदवार मनोज झा ने कहा कि यह किन्हीं दो व्यक्तियों के बीच का मामला नहीं था। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, 'अहमद फराज ने कहा था- तू मोहब्बत से कोई चाल तो चल, हार जाने का हौसला है मुझमें।'
06:06 PM, 14-Sep-2020

हरिवंश से हार के बाद मनोज झा ने सभी को धन्यवाद कहा

राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए जदयू सांसद और एनडीए के प्रत्याशी हरिवंश के खिलाफ विपक्ष के उम्मीदवार और राजद सांसद मनोज झा ने हार के बाद विपक्ष के साथियों समेत सभी को धन्यवाद कहा है।
05:47 PM, 14-Sep-2020

निष्पक्षता से कार्यवाही पूरी करते हैं हरिवंश : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद बनने के बाद हरिवंश ने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि कैसे सभी सांसद और कर्तव्यनिष्ठ बन सकते हैं। उनके अंदर का पत्रकार हमेशा जीवित रहा है। उन्होंने कहा कि हरिवंश पूरे सदन की ओर से आते हैं। वह बिना किसी का पक्ष लिए कार्यवाही पूरी करते हैं। वह एक बहुत अच्छे अंपायर हैं और आने वाले समय में भी ऐसे ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:36 PM, 14-Sep-2020

पीएम मोदी ने दी हरिवंश को बधाई

एनडीए प्रत्याशी हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हरिवंश जी का जितना सम्मान मैं करता हूं, सदन का हर सदस्य उनका उतना ही सम्मान करता है। उन्होंने यह सम्मान कमाया है। संसद में उनकी निष्पक्ष भूमिका हमारे लोकतंत्र को मजबूत करती है।'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सदन की कार्यवाही विषम परिस्थितियों में हो रही है। ऐसे में यह कार्यवाही सही तरीके से चलती रहे, इसके लिए हमें सभापति और उपसभापति का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सदन में प्रोडक्टिविटी के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी बढ़ी है। 
05:32 PM, 14-Sep-2020

हरिवंश के चयन का गुलाम नबी आजाद ने किया स्वागत

एनडीए प्रत्याशी हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर कांग्रेस सासंद गुलाम नबी आजाद ने उन्हें शुभकामना दी है। आजाद ने कहा, यह दूसरी बार है जब वह (हरिवंश) सदन के उपसभापति चुने गए हैं। मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। वह सभी दलों के सदस्यों के लिए निष्पक्ष रहे हैं।
05:24 PM, 14-Sep-2020

एनडीए के हरिवंश चुने गए राज्यसभा के उपसभापति

राज्यसभा के उपसभापति के रूप में एनडीए प्रत्याशी हरिवंश नारायण सिंह का चयन हुआ है। बिहार से जदयू सांसद हरिवंश के खिलाफ विपक्ष ने राजद के मनोज झा को उम्मीदवार बनाया था। चेयरमैन नायडू ने ध्वनिमत से मतदान के बाद हरिवंश को उपसभापति घोषित किया। बता दें कि साल 2018 में राज्यसभा के उपसभापति पद के चुनाव में हरिवंश ने कांग्रेस उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को हराया था।
05:18 PM, 14-Sep-2020

कोरोना के खिलाफ जंग में 'टीम इंडिया' के रूप में उभरा देश : नायडू

राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी स्पैनिश फ्लू के बाद सबसे बड़ी आपदा है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद देश इस महामारी से जंग में 'टीम इंडिया' के रूप में उभरा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed