मानसून सत्र: राज्यसभा की कार्यवाही चार बजे तक स्थगित, पेगासस मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा
{"_id":"60ff860d8ebc3e57fc616631","slug":"parliament-monsoon-session-2021-live-updates-pm-modi-govt-brief-on-farmer-laws-dominate-pegasus-protest-in-lok-sabha-rajya-sabha-today","type":"live","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र: राज्यसभा की कार्यवाही चार बजे तक स्थगित, पेगासस मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 27 Jul 2021 12:15 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:15 PM IST
खास बातें
संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। आज भी संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है। सोमवार को पेगासस जासूसी मामले और कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया। हालांकि शोर-शराबों के बीच दो बिल पास हुए।
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
03:13 PM, 27-Jul-2021
राज्यसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक स्थगित कर दी गई है। पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया।02:14 PM, 27-Jul-2021
राज्यसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
दो बजे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई कि विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करने लगे, जिसके बाद सभापति ने तीन बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी।
विज्ञापन
01:54 PM, 27-Jul-2021
कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री का तंज
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सर्वदलीय बैठक की मांग रखी थी, लेकिन कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया। सरकार सारी चर्चाओं पर बहस के लिए तैयार है, लेकिन कांग्रेस पार्टी लगातार सदन को बाधित करने में लगी है।12:13 PM, 27-Jul-2021
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
12 बजे के बाद जैसे राज्यसभा की कार्यवाही दूसरी बार शुरू हुई कि विपक्षी सांसदों ने पेगासस जासूसी मामले को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सांसद सरकार से इस मुद्दे पर सफाई देने की मांग कर रहे हैं। भारी हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगति कर दी गई है।11:56 AM, 27-Jul-2021
लोकसभा की कार्यवाही 12.00 बजे तक स्थगित
लोकसभा में जारी हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सदन में नारेबाजी को लेकर कम्पटीशन ना करें। जनता सब देख रही है, इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 12.00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई
11:26 AM, 27-Jul-2021
लोकसभा में असम-मिजोरम झड़प का उठा मुद्दा
लोकसभा में असम-मिजोरम झड़प को लेकर भी कांग्रेस सांसदों ने हंगामा किया। असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह को इस समस्या का हल निकालने के लिए पहले ही कहना चाहिए था कि ये अंतरराष्ट्रीय सीमा का मामला नहीं है, बल्कि प्रांतीय सीमा का मामला है। अगर वो इस मामले पर पहले ही पहल करते तो ये घटना नहीं होती ।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:16 AM, 27-Jul-2021
राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद सभापति ने कार्यवाही स्थगित कर दी है। पेगासस जासूसी कांड को लेकर राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। पेगासस जासूसी का विरोध करते हुए राज्यसभा के वेल में टीएमसी सांसद पहुंचे गए थे। उनकी मांग थी कि गृहमंत्री इस पर जवाब दें इस घटना पर सभापति ने कहा, “आप अपने, देश के हित को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मैं ये कभी स्वीकार नहीं करूंगा। संसद कानून बनाने और सार्वजनिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए है।11:11 AM, 27-Jul-2021
विपक्षी सांसदों की नारेबाजी
हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। विपक्षी सांसद पेगासस जासूसी कांड और कृषि कानूनों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। राज्यसभा में विपक्षी सांसद वेल के पास पहुंचकर नारेबाजी कर रहे हैं।11:06 AM, 27-Jul-2021
संसद में विपक्ष का हंगामा
संसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। संसद की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान लोकसभा में विपक्षी दलों का हंगामा शुरू हो गया।09:48 AM, 27-Jul-2021
इस हफ्ते पांच बिल सूचीबद्ध
दूसरे हफ्ते की कार्यवाही के लिए पांच अध्यादेश सूचीबद्ध किए गए हैं। लोकसभा और राज्यसभा से जारी नोटिस के मुताबिक, सरकार ने इस हफ्ते की कार्यवाही के लिए पांच अध्यादेशों को सूचीबद्ध किया है। इनमें होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश, भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) अध्यादेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अध्यादेश, दिवाला और दिवालियापन संहिता (संशोधन) अध्यादेश और आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश शामिल हैं।