फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament: Lok Sabha Secretariat asked for quarterly report on economic use of paper

संसद: लोकसभा ने मांगी कागज पर आर्थिक खर्च की रिपोर्ट, प्रश्न पूछने व नोटिस के लिए बनाया गया है ऑनलाइन एप

Wed, 19 Jan 2022 09:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Jan 2022 09:29 AM IST
सार

लोकसभा में कागज का प्रयोग पहले से ही प्रतिबंधित है। सांसदों को प्रश्न पूछने और नोटिस जमा करने के लिए ऑनलाइन एप बनाया गया है। 

विज्ञापन
Parliament: Lok Sabha Secretariat asked for quarterly report on economic use of paper
संसद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संसद की कार्यवाही को पेपरलेस बनाने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं संसद परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए भी कई अभिनव प्रयोग किए गए हैं। इसी क्रम में लोकसभा सचिवायल ने अपने विभागों से कागज पर हो रहे आर्थिक खर्च की रिपोर्ट तलब की है। यह रिपोर्ट पिछले सप्ताह मांगी गई थी, लेकिन अभी तक कई विभागों की ओर से त्रैमासिक रिपोर्ट जमा नहीं की गई है। इस बीच सचिवालय की ओर से जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया है कि 2021 की अंतिम दो तिमाहियों के लिए त्रैमासिक रिपोर्ट अभी तक शाखाओं व अनुभागों से प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में आगे की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि कागज पर आर्थिक खर्च की यह रिपोर्ट 21 जनवरी तक देनी है। यह रिपोर्ट सचिवायल की वार्षिक रिपोर्ट का हिस्सा होगी। 

विज्ञापन


संसद परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए किए गए हैं कई प्रयोग
संसद परिसर को पर्यावरण के अनुकूल व हरा-भरा बनाने के लिए कई अभिवन प्रयोग किए गए हैं। परिसर में इलेक्ट्रिक कारों, बैटरी से चलने वाले गोल्फ कार्ट और एलईडी लैंप लगाए गए हैं। इसके अलावा संसद में कागज का उपयोग पहले से ही प्रतिबंधित किया गया है। 
विज्ञापन


ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का हो रहा प्रयोग
संसद में अब कई नोटिस, बुलेटिन और रिपोर्ट अब ऑनलाइन प्रकाशित की जाती हैं। सांसदों के लिए ऑनलाइन नोटिस जमा करने और प्रश्नकाल में प्रश्न अपलोड करने के लिए एक नया ऐप बनाया गया है। पहले, उन्हें फॉर्म भरना होता था या लिखित नोटिस जमा करना होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed