फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parliament LIVE updates: Rajnath Singh, five other Union Ministers to brief media

केंद्रीय मंत्रियों की प्रेसवार्ता: राजनाथ सिंह ने कहा- आज राज्यसभा में जो हुआ वह बेहद दुखद

Sun, 20 Sep 2020 08:04 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 20 Sep 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Parliament LIVE updates: Rajnath Singh, five other Union Ministers to brief media
राजनाथ सिंह - फोटो : PIB

कृषि बिल पर राज्यसभा में आज विपक्ष के हंगामे को लेकर मोदी सरकार के छह मंत्रियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, प्रकाश जावड़ेकर, थावरचंद गहलोत, प्रह्लाद जोशी और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल थे।

विज्ञापन


दोनों विधेयक ऐतिहासिक
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जो कृषि विधेयक आज राज्यसभा से पास हुए हैं वो ऐतिहासिक हैं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता और आम किसानों के बीच गलतफहमी पैदा करके राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने की कोशिश हो रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य को किसी भी हाल में खत्म नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



संसदीय गरिमा को ठेस पहुंची
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आज राज्यसभा में जो हुआ, उससे संसदीय गरिमा को ठेस पहुंची है। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंशजी के साथ दुर्व्यवहार हुआ है, इसे पूरे देश ने देखा है। वे मूल्यों को प्रति विश्वास रखने वाले व्यक्ति हैं।

माइक तोड़ देना ये किस तरह का लोकतंत्र
हरिवंश जी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति पर जिस तरह के आरोप लगाए गए, आसंदी का मान नहीं रखा गया वह दु:खद है। यह लोकतंत्र की मर्यादाओं का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि आसंदी पर चढ़ना, बिल की प्रति फाड़ना, माइक तोड़ देना ये किस तरह का लोकतंत्र है?

मैं खुद एक कृषक रहा हूं
रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं खुद एक कृषक रहा हूं और किसानों की समस्याओं को लेकर जागरुक हूं। सरकार के लिए गए कदमों की मैं सराहना करता हूं और इन कानूनों से किसानों को वो आजादी मिलेगी जिसके लिए वो इतने सालों से इंतजार कर रहे हैं।

उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राजनाथ सिंह ने ये कहा
राज्यसभा के उपसभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राजनाथ सिंह ने कहा, 'इसपर जो भी फैसला लेना होगा, वह चेयरमैन लेंगे। इस मामले पर राजनीतिक टिप्पणी करना ठीक नहीं है। वहीं, हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे रक्षामंत्री ने कहा, सबको समझाने की कोशिश की जा रही है। कई फैसलों के राजनीतिक कारण भी होते हैं।

जिस समय मत विभाजन की बात हो रही थी, उस वक्त विपक्ष के सांसद हिंसा कर रहे थे
दूसरी तरफ, मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, जिस समय मत विभाजन की बात हो रही थी, उस वक्त विपक्ष के सांसद हिंसा कर रहे थे, माइक तोड़ रहे थे। चंद सवालों के जवाब देने के बाद पत्रकार वार्ता समाप्त कर दी गई। इस वार्ता में केवल दो ही मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी ही बोले।


राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के आवास पर हुई थी उच्च स्तरीय बैठक
बता दें कि इससे पहले राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे को लेकर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। बैठक में उप सभापति हरिवंश, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल हुए थे।

विपक्ष ने वेल में जाकर की जमकर नारेबाजी
राज्यसभा में कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020 तथा कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 को मंजूरी मिल गई। ध्वनिमत से पारित होने से पहले इन विधेयकों पर सदन में खूब हंगामा हुआ। विपक्ष ने वेल में जाकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां भी उड़ी। कुछ सदस्यों ने सभापति की सीट के सामने लगे माइक को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed