Parliament Live Updates: शाह बोले- दंगों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए थे
होली की छुट्टी के बाद बुधवार को राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई।लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली हिंसा पर बयान दिया जिसपर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। इसपर नियम 193 के तहत सदन में चर्चा हुई। वहीं, राज्यसभा में भी विपक्ष ने दिल्ली हिंसा पर तत्काल चर्चा को लेकर हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही में व्यवधान पैदा हुआ। यहां पढ़ें संसद की कार्यवाही के सभी अपडेट्स
लाइव अपडेट
अमित शाह ने दिया जवाब
लोकसभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया-- हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि।
- हिंसा को अलग रंग दिया जा रहा है।
- हिंसा को राजनीतिक रंग देने की कोशिश हुई।
- हमने कहा था कि होली के बाद संसद में चर्चा होगी, लेकिन विपक्ष नहीं माना।
- शांति बनाए रखना मकसद था।
- 25 फरवरी के बाद कोई हिंसा नहीं हुई।
- हिंसा को पूरी दिल्ली में फैलने से रोकना दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी।
- ज्यादा से ज्यादा 36 घंटे तक दंगे हुए, 36 घंटे के भीतर दिल्ली पुलिस ने इसे समेटने का काम किया है।
- दंगे के कारण मैं किसी कार्यक्रम में नहीं गया।
- पुलिस के साथ सभी समीक्षा बैठकें मेरी अध्यक्षता में ही हुईं।
- एनएसए अजित डोभाल मेरी सलाह पर दंगा प्रभावित इलाके में गए थे।
- मैं इसलिए वहां नहीं गया क्योंकि मेरी सुरक्षा के चलते राहत कार्य प्रभावित हो सकते थे।
- 25 फरवरी की रात हालात काबू में थे।
- 27 फरवरी से आज तक करीब 700 एफआईआर दर्ज हुई है।
- सॉफ्टवेयर की मदद से 1100 लोगों की पहचान।
- सीसीटीवी, मीडिया से जानकारी जुटा रहे हैं।
- दंगे की फंडिंग करने वाले तीन लोग गिरफ्तार।
- 2647 लोग गिरफ्तार या हिरासत में।
- किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, दंगे करने वाले बच नहीं पाएंगे, कानून से भाग नहीं पाएंगे।
- एफआईआर दोनों समुदाय के लोगों पर है।
- कांग्रेस के नेताओं ने भड़काऊ बयान दिए।
- 14 दिसंबर को रामलीला मैदान रैली में बयान दिया, आर-पार लड़ाई की बात की।
- दंगों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बने। दंगों के बाद बंद हो गए।
- आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
- किसी को बख्शा नहीं जाएगा, दंगा करने वालों को ढूंढकर निकालेंगे।
- दंगों में 52 की मौत, 526 घायल हुए, 371 दुकानें जलीं।
- मंदिर-मस्जिद दोनों जले हैं, दोनों के लिए दुख प्रकट करता हूं।
- अंकित शर्मा के शरीर पर 400 घाव थे, उसपर भी कुछ शब्द यहां बोले जाने चाहिए थे।
- देश में 76 फीसदी दंगे कांग्रेस के शासन में हुए।
- सिख दंगों पर कांग्रेस ने क्या किया?
मीनाक्षी लेखी ने कहा, हिंसा के लिए भाजपा नेता जिम्मेदार नहीं
उन्होंने कहा- लोग टूट जाते हैं घर बनाने में और तुम तरस नहीं खाते हो बस्तियां जलाने में। चीजों को जलाने का कुछ लोगों का इतिहास है। मेरे पास आंकड़े हैं कि देश में हुई हिंसा के लिए कब कौन जिम्मेदार रहा।
शाह को बताना होगा कैसे दिल्ली में तीन दिनों तक हिंसा होती रही
लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'सरकार खासतौर से गृह मंत्री अमित शाह को यह बताना होगा कि कैसे दिल्ली में तीन दिनों तक लगातार हिंसा होती रही। जब दिल्ली जल रही थी तब अमित शाह जी क्या कर रहे थे?'Congress leader in Lok Sabha, Adhir Ranjan Chowdhury: Government, especially Home Minister Amit Shah, has to answer how violence continued for three days in Delhi. What was Amit Shah ji doing when Delhi was burning? pic.twitter.com/BrxPm9RKSg
— ANI (@ANI) March 11, 2020
लोकसभा स्पीकर ने वापस लिया कांग्रेस सांसदों का निलंबन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस के सात विधायकों का निलंबन वापस ले लिया है। इन्हें सदन में उचित व्यवहार न करने की वजह से पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया था।Sources: Suspension of seven Congress Lok Sabha MPs has been revoked by Speaker Om Birla. They had been suspended on charges of gross misconduct in the House. pic.twitter.com/lmQNt8WLcN
— ANI (@ANI) March 11, 2020
लोकसभा की कार्यवाही 1:30 बजे तक के लिए स्थगित
कांग्रेस सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे पुन: शुरू होने के कुछ ही समय बाद 1:30 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।लोकसभा 12.30 बजे तक के लिए स्थगित
दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रहा है। जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित
दिल्ली हिंसा पर तत्काल चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने राज्यसभा में हंगामा किया जिसके कारण उच्च सदन का कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।अधीर रंजन चौधरी ने कांग्रेस सांसदों के निलंबन पर दिया स्थगन प्रस्ताव
कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में कांग्रेस के सात सांसदों के निलंबन को वापस लेने के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury has given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha over 'revocation of the suspension of 7 Congress MPs' pic.twitter.com/pTYrGjJ9S4
— ANI (@ANI) March 11, 2020
यस बैंक संकट पर संजय सिंह ने दिया प्रस्ताव
यस बैंक संकट पर शून्यकाल में चर्चा को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रस्ताव दिया है।Aam Aadmi Party MP Sanjay Singh gives Zero Hour Notice in Rajya Sabha, over 'Yes Bank crisis.' (File pic) pic.twitter.com/D72lNn7vuA
— ANI (@ANI) March 11, 2020
कम्युनिस्ट पार्टी सांसद ने दिया कार्यस्थगन नोटिस
कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद केके रागेश ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत दो मलयालम समाचार चैनलों पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाकर मीडिया को दबाने की कोशिश और दिल्ली हिंसा पर कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है।KK Ragesh, Communist Party of India (Marxist) MP, has given Suspension of Business Notice in Rajya Sabha under Rule 267, over 'Centre's attempt to suppress media by imposing the 48-hour ban on two Malayalam news channels' and 'violence in Delhi' pic.twitter.com/oHx35jqMPb
— ANI (@ANI) March 11, 2020