बजट सत्र: संसद में उठा झारखंड और डीके सुरेश की टिप्पणी का मुद्दा; खरगे बोले- देश तोड़ने की बात बर्दाश्त नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में झारखंड के सियासी उठापटक का मामला उठाया गया। इस दौरान विपक्ष ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश की अलग देश की मांग से जुड़ी टिप्पणी पर भी रुख साफ किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने डीके सुरेश की टिप्पणी पर कहा कि अगर कोई देश को तोड़ने की बात करेगा, तो हम इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। मल्लिकार्जुन खरगे खुद कहेंगे कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक हम एक हैं और एक रहेंगे।
इसके अलावा खरगे ने गैर भाजपा सरकार वाले राज्यों के सियासी हालात पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि झारखंड में क्या हो रहा है? राज्यपाल नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाने में देरी कर रहे हैं। जब बिहार की बात आती है तो सब कुछ तुरंत हो जाता है, लेकिन झारखंड में ऐसा नहीं होता।
#WATCH | Congress president and LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge speaks on Congress MP DK Suresh's "...forced to demand a separate country" statement.
विज्ञापन विज्ञापन
"...If anyone speaks about breaking the country, we will never tolerate it - irrespective of whichever party they belong to.… pic.twitter.com/LuR3cNjXaT — ANI (@ANI) February 2, 2024
नए आपराधिक कानून में चिकित्सकों के लिए सुरक्षा के विशेष प्रावधान: स्वास्थ्य मंत्री
देश में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कानून बनाये जाने की मांग उठने के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि नए आपराधिक कानून में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य शशि थरूर के एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह टिप्पणी की। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने सरकार से आग्रह किया कि वह चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए अलग कानून बनाने की मांग पर विचार करे।