फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Parampara program of Banaras Gharana to be organized in Mumbai

Mumbai: मुंबई में बनारस घराने का ‘परंपरा’ कार्यक्रम, संगीत और लुप्तप्राय वाद्यों की सजेगी महफिल

Wed, 07 Jun 2023 10:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 07 Jun 2023 10:21 PM IST
सार

डॉ. घोष ने कहा कि कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा स्थित रंगशारदा हाल में आगामी 11 जून को आयोजित किया गया है। इसमें विशिष्ट अथिति के रूप में राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित मुंबई की जानी मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। 
 

विज्ञापन
Parampara program of Banaras Gharana to be organized in Mumbai
सोमा घोष।

विस्तार

मधु मूर्चना एवं संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए एक खास कार्यक्रम 'परंपरा' का आयोजन किया है, जिसमें बनारस घराने की छाप दिखाई देगी। इस कार्यक्रम में डॉ. सोमा घोष एक परंपरा बैंड प्रस्तुत करने के साथ ही सामवेद से लेकर आज तक की सभी गायकी को पेश करेंगी। वहीं, भारतीय लुप्तप्राय वाद्यों को आधुनिक वाद्यों के साथ पेश कर अनोखी महफिल सजाई जाएगी।

विज्ञापन


डॉ. घोष ने कहा कि यह कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा स्थित रंगशारदा हाल में आगामी 11 जून को आयोजित किया गया है जिसमें विशिष्ट अथिति के रूप में राज्यपाल रमेश बैस, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित मुंबई की जानी मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मधु मुर्छना का प्रयास रहा है कि भारतीय लुप्त प्राय वाद्यों के कलाकारों को प्रोत्साहन दें। इसलिए इस कार्यक्रम में विशेष तरह के लुप्त प्राय वाद्यों को आधुनिक वाद्यों के साथ पेश किया जाएगा। हमारे विरासत को आगे ले जाना है और इस अमृतवेला में उसकी रक्षा करना है। सोमा घोष सामवेद से लेकर धीरे धीरे जैसे समय के परिवर्तन अनुसार गायकी के बदलते रूप को पेश करेगी। वेद के गायन से लेकर प्रबंध गायन, फिर ध्रुपद, धमार , ख्याल, तराना, ठुमरी, कजरी, तथा शास्त्रीय रागों पर आधारित फिल्म संगीत, गजल और आज के दौर के आधुनिक गीत प्रस्तुत करेंगी। इस अद्भुत कार्यक्रम के म्यूजिक डिजाइनर गायक और संगीत निर्देशक विवेक प्रकाश "परंपरा बैंड" में शामिल है। इस कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध अभिनेता विष्णु शर्मा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed