{"_id":"61bb7339f5cd4d0edd009241","slug":"param-bir-singhs-co-accused-in-extortion-case-arrested-in-mumbai-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: उगाही मामले में परमबीर का सह-आरोपी गिरफ्तार, कांदीवली में एक कैफे से पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: उगाही मामले में परमबीर का सह-आरोपी गिरफ्तार, कांदीवली में एक कैफे से पकड़ा
Thu, 16 Dec 2021 10:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 16 Dec 2021 10:41 PM IST
सार
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के मुताबिक, निलंबित अधिकारी परमबीर को गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत से सुरक्षा मिली हुई है और रियाज भाटी फरार है। यह मामला कारोबारी बिमल अग्रवाल ने दर्ज कराया था। इसमें सचिन वाजे पर वरिष्ठ आईपीएस परमबीर के नाम पर उगाही का आरोप है।
विज्ञापन
परमबीर सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
उगाही मामले में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और अन्य के साथ सहआरोपी बनाए गए विनय सिंह को उपनगर कांदीवली में एक कैफे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में परमबीर सिंह, बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे और रियाज भाटी आरोपी हैं।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के मुताबिक, निलंबित अधिकारी परमबीर को गिरफ्तारी के खिलाफ अदालत से सुरक्षा मिली हुई है और रियाज भाटी फरार है। यह मामला कारोबारी बिमल अग्रवाल ने दर्ज कराया था। इसमें सचिन वाजे पर वरिष्ठ आईपीएस परमबीर के नाम पर उगाही का आरोप है।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक, फिलहाल एक अन्य मामले में जेल में बंद सचिन वाजे ने उनके दो रेस्तरां व बार पर छापा नहीं मारने के नाम पर उनसे नौ लाख रुपये और दो महंगे मोबाइल लिए। विनय सिंह की अग्रिम जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी थी और उसे पुलिस के सामने समर्पण के लिए कहा गया था। एजेंसी
विज्ञापन