फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pandemic: Rahul said- India has now become the corona hub of the world, the whole world is distracted by the situation, the entire mistake of PM

महामारी: राहुल बोले-भारत अब विश्व का कोरोना केंद्र बना, हालात से पूरी दुनिया विचलित, पीएम की पूरी गलती

Sat, 01 May 2021 07:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 01 May 2021 07:57 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि कोविड-19 पूर्ण तबाही लाया है, यह लहर नहीं है, यह सुनामी है जिसने सब कुछ तबाह कर दिया है। 

विज्ञापन
Pandemic: Rahul said- India has now become the corona hub of the world, the whole world is distracted by the situation, the entire mistake of PM
rahul gandhi - फोटो : congress youtube

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात पर चिंता जताई है। उन्होंने एक समाचार एजेंसी से चर्चा में कहा कि भारत अब विश्व का कोरोना केंद्र बन गया है। देश के हालात से पूरी दुनिया विचलित हो गई है। कोविड-19 पूर्ण तबाही लाया है, यह लहर नहीं है, यह सुनामी है जिसने सब कुछ तबाह कर दिया है। 

विज्ञापन

 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को कहा, 'कोविड-की वर्तमान स्थिति के लिए प्रधानमंत्री की पूरी तरह से गलती है, वह अत्यंत केंद्रीकृत, व्यक्तिगत सरकारी मशीनरी चला रहे हैं। वह खुद की छवि बनाने में पूरी तरह से और ठोस तरीके लगे हुए हैं और उनका पूरा ध्यान असल बात की बजाय छवि पर केंद्रित है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने कोराना वायरस फैलाने वाले कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया और उन कार्यक्रमों की प्रशंसा भी की।

विज्ञापन


मोदी सरकार घमंडी, राज्यों के पाले में डाली गेंद
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी सरकर घमंडी है। वह वास्तविकता की बजाय पर धारणा पर ध्यान केंद्रित करती है, कोरोना वायरस से केवल विनम्रता अपनाकर लड़ा जा सकता है। ऐसे में जब कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है, सरकार ने गेंद अब राज्यों की पाले में डाल दी है। तंज करते हुए राहुल ने कहा, 'नागरिक वास्तव में ‘आत्मनिर्भर’ हो गए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed