फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Panchayati Raj: Former minister Subodh Kant Sahay said - To solidarty the nation, strengthen the panchayats

Panchayati Raj: पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय बोले- राष्ट्र को मजबूत करने के लिए पंचायतों को मजबूती देनी जरूरी

Mon, 20 Feb 2023 05:02 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 20 Feb 2023 05:02 PM IST
सार

Panchayati Raj: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता की 124वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश में असली लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गांवों को पूर्ण आज़ादी देने की बात कही थी...

विज्ञापन
Panchayati Raj: Former minister Subodh Kant Sahay said - To solidarty the nation, strengthen the panchayats
Panchayati Raj: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि देश को असली लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाने के लिए पंचायतों को शक्ति देनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायतों को ज्यादा स्वायत्तता देने से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा, बल्कि इससे देश के विकास में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मजबूती मिलेगी, जो कि महात्मा गांधी का स्वप्न था। उन्होंने यह बात गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता की 124वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में असली लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करने के लिए ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने गांवों को पूर्ण आज़ादी देने की बात कही थी। पंचायती स्तर पर चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से इस व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम हुआ है, लेकिन यह लक्ष्य अभी अधूरा है। जब पंचायत स्तर पर सरकार गठन करने और उन्हें संचालित करने का अधिकार ग्रामवासियों को मिल जाएगा, तब यह प्रक्रिया अपनी पूर्णता को प्राप्त करेगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक ग्राम पंचायत मजबूत नहीं होगी, तब तक देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचेगा और देश मजबूत नहीं होगा। अखिल भारतीय पंचायत परिषद् के अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय ने इसके लिए एक अभियान शुरू कर पंचायती व्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed