फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Panchayat polls preparations started in West Bengal by Election Commission 

प. बंगाल: पंचायत चुनावों की तैयारियां शुरू, 20 जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे चुनाव आयुक्त

Tue, 20 Mar 2018 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 20 Mar 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
 Panchayat polls preparations started in West Bengal by Election Commission 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने इस साल होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग यह मान कर चल रहा है कि यह चुनाव मई के पहले पखवाडे़ के दौरान होंगे। 

विज्ञापन


इसकी तैयारियों के सिलसिले में राज्य के चुनाव आयुक्त एके सिंह ने बुधवार 21 मार्च को राज्य के 20 जिलों के जिला पंचायत व ग्रामीण विकास अधिकारियों की बैठक बुलाई है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को यहां इस बात की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान पंचायत चुनावों के नामांकन से संबंधित नियमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार की बैठक के बाद चुनाव आयुक्त 23 मार्च को जिला शासकों, पुलिस अधीक्षकों व पुलिस आयुक्तों के साथ बैठक करेंगे। उस बैठक में कानून व व्यवस्था की जमीनी स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आयोग ने सरकार से 362 पर्यवेक्षक भी मांगे हैं। वह हर ब्लाक में एक पर्यवेक्षक तैनात करना चाहता है। आयोग के सूत्रों ने बताया कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed