फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Panaji three accused arrested with gold, worth Rs 4 crore Manohar International Airport

Goa: मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन यात्री गिरफ्तार, डीआरआई ने जब्त किया चार करोड़ का सोना

Mon, 23 Oct 2023 12:02 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 12:02 AM IST
सार

अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी मुंबई और दुबई के बीच संचालित एक सिंडिकेट का हिस्सा हैं। यात्री 12 अक्तूबर को मुंबई से अबू धाबी गए और गोवा हवाई अड्डे पर सामान लेकर लौटे, जिसे वे चोरी-छिपे ले जाने की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन
Panaji three accused arrested with gold, worth Rs 4 crore Manohar International Airport
गोवा एयरपोर्ट

विस्तार

गोवा के मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि तीनों आबू धाबी से गोवा आए थे। इस दौरान राजस्व खुफिया निदेशालय ने उनके पास से लगभग 4 करोड़ रुपये का सोना और आईफोन जब्त किया है।

विज्ञापन


डीआरआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के इरफान (30), मुंबई के कामरान अहमद (38) और गुजरात के मोहम्मद इरफान गुलाम (37) के रूप में हुई है। तीनों को तस्करी रोधी एजेंसी ने शुक्रवार रात उत्तरी गोवा के हवाई अड्डे पर रोका था।
विज्ञापन


3 करोड़ से ऊपर है जब्त सामान की कीमत
उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने तीनों के पास से पेस्ट के रूप में 5.7 किलोग्राम सोना और 28 हाई-एंड आईफोन 15 प्रो मैक्स डिवाइस बरामद किए, जिनकी कुल कीमत 3.92 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सिंडिकेट का हैं हिस्सा
अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी मुंबई और दुबई के बीच संचालित एक सिंडिकेट का हिस्सा हैं। यात्री 12 अक्तूबर को मुंबई से अबू धाबी गए और गोवा हवाई अड्डे पर सामान लेकर लौटे, जिसे वे चोरी-छिपे ले जाने की कोशिश कर रहे थे। जहां iPhone चेक-इन बैगेज में रखे गए पैकेट में लपेटे गए थे, वहीं सोने का पेस्ट दो यात्रियों के कमरबंद में छिपा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed