फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Palghar man concocts own kidnapping story to extract money from his father in Palghar district Maharashtra

'30 हजार के लिए कर लिया अपहरण': बाप से पैसे निकलवाने के लिए बेटे ने रची अपनी अपहरण की कहानी, जानें मामला

Sun, 10 Dec 2023 09:36 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 10 Dec 2023 09:36 AM IST
सार

जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि लड़के को अपने पिता से पैसे चाहिए थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इस वजह से उसने अपनी झूठी अपहरण की अफवाह फैलाई।

विज्ञापन
Palghar man concocts own kidnapping story to extract money from his father in Palghar district Maharashtra
Maharashtra Police - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 20 वर्षीय युवक ने पिता से पैसे ऐंठने के लिए अपनी अपहरण की कहानी रची। वसई के फादरवादी इलाके से व्यक्ति ने वालिव पुलिस को अपने बेटे के लापता होने जानकारी दी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि सात दिसंबर को उनका बेटा घर से निकला, लेकिन वापस नहीं आया। पुलिस ने आठ दिसंबर को लापता होने का मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। व्यक्ति को उसके बेटे ने फोन किया, जिसमें उसने बताया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है और 30,000 रुपये की मांग कर रहे हैं, नहीं तो अपहरणकर्ता उसकी हत्या कर देगा। बेटे ने अपने पिता को पेमेंट के लिए क्यूआर कोड भी भेजा। इस मामले की जांच के लिए चार पुलिस की टीम बनाई गई। ये टीम वसई, विरार, नालासोपारा और अन्य स्थानों में लड़के की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


पिता ने पैसे देने से किया इनकार तो बेटे ने रची अपनी अपहरण की साजिश
जांच के दौरान पुलिस को मालूम चला कि लड़के को अपने पिता से पैसे चाहिए थे, लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। इस वजह से उसने अपनी झूठी अपहरण की अफवाह फैलाई। पुलिस ने 20 वर्षीय लड़के को पकड़ लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed