फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   False theory of burning naval alive in Palghar, evidence of suicide revealed in police investigation

पालघर में नौसैनिक को जिंदा जलाने की थ्योरी झूठी, पुलिस जांच में सामने आए आत्महत्या के सबूत

Thu, 25 Feb 2021 01:31 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 25 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
False theory of burning naval alive in Palghar, evidence of suicide revealed in police investigation
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : twitter

चेन्नई एयरपोर्ट के पास से अपहरण कर महाराष्ट्र में पालघर के जंगल में लाकर नौसैनिक सूरज दुबे को जिंदा जलाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पालघर पुलिस की जांच में नौसैनिक दुबे का यह बयान झूठा साबित हुआ है। बुधवार को पालघर के एसपी दत्तात्रय शिंदे ने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आए आत्महत्या के सबूत
एसपी शिंदे ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने चेन्नई पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी को खंगाला तो पता चला कि सूरज दुबे ने पालघर पुलिस को जो जानकारी दी है वह झूठी है। पुलिस टीम ने जांच में पाया कि चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर एटीएम मशीन, बस स्टॉप, होटल व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सूरज दुबे स्वतंत्र रूप से घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, एक सीसीटीवी फुटेज में चेन्नई में एटीएम से खुद पैसा निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे साबित होता है कि उनका किसी ने अपहरण नहीं किया था। पालघर जिला के तालसरी में एक पेट्रोल पंप से सूरज दुबे दो बोतल में डीजल खरीदते हुए सीसीटीवी कैमरे में नजर आए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में कई सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जो दुबे के आत्महत्या करने की तरफ इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed