{"_id":"582450164f1c1b8553b3a409","slug":"pakistanis-worry-that-president-trump-may-favour-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की जीत से बढ़ी पाकिस्तान की चिंता, भारत को होगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रंप की जीत से बढ़ी पाकिस्तान की चिंता, भारत को होगा फायदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Nov 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
Donald trump
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी चुनाव में दुनिया को चौंकाने वाली डोनाल्ड ट्रंप की जीत से पाकिस्तान की चिंता भी बढ़ सकती है। विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप की जीत से पाकिस्तान की चिंता बढ़ेंगी क्योंकि अमेरिका के भारत को समर्थन देने के रुख में वह और इजाफा ही करेंगे। पाकिस्तान के आतंकियों को पनाह देने पर अमेरिका भी टिप्पणी कर चुका है, हालांकि पाकिस्तान इन आरोपों को खारिज करता रहा है। इन आरोपों के चलते वॉशिंगटन और इस्लामाबाद के संबंधों में भी खटास आई है।
मई में जब अमेरिकी ड्रोन ने पाकिस्तान की धरती पर अफगान तालिबान के नेता की हत्या की तो दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हुए थे। इसी दौरान उड़ी हमले भारत से भी पाकिस्तान के संबंध बेहद तल्ख हुए डोनाल्ड ट्रंप की छवि एक मुस्लिम विरोधी नेता के तौर पर उभरी है। अपने प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप यह भी कह चुके हैं कि वह अमेरिका में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा देंगे। ट्रंप भारत के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता भी दर्शा चुके हैं।
लाहौर में विदेश मामलों के विशेषज्ञ हसन रिजवी का कहना है, 'अमेरिका पाकिस्तान को पूरी तरह नहीं छोड़ेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि हिलेरी के मुकाबले डोनाल्ड ट्रंप पाकिस्तान के प्रति ज्यादा सख्त होंगे।' रिजवी का मानना है कि पाकिस्तान के मुकाबले भारत के संबंध ट्रंप के साथ ज्यादा आसान होंगे।

भारत में ट्रंप की जीत का जश्न, पाक को मिला आश्नासन
ट्रंप
दक्षिण एशिया को लेकर ट्रंप ने विस्तृत नीति का अभी खुलासा नहीं हुआ है हालांकि वह कश्मीर विवाद में भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव दे चुके हैं।
पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत ने पाकिस्तान को आश्वस्त किया कि अमेरिका की नीतियों में बदलाव नहीं होगा। कराची में अमेरिका के काउंसलर जनरल ग्रेस शेल्टन ने कहा, 'हमारी विदेश नीति देशहित पर आधारित है, सत्ता परिर्वतन से इसमें बदलाव नहीं होगा।' नवाज शरीफ ने ट्रंप को जीत की बधाई दी और कहा कि यह अमेरिकियों की जीत है और लोकतंत्र, मानवाधिकार और स्वतंत्रता में अमेरिकियों के भरोसे के जीत है। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान का झुकान चीन के प्रति बढ़ा है और ऐसे में वह अमेरिका के निशाने पर आ सकता है।
दूसरी ओर भारत में ट्रंप की जीत को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मोदी के करीबी एक थिंक टैंक के विशेषज्ञ शौर्य डोवाल का कहना है, 'ट्रंप की जीत एक सकारात्मक बदलाव है।' हालांकि उनका कहना है कि हिलेरी के साथ भी भारत के संबंध प्रगाढ़ता के साथ ही आगे बढ़ते। मोदी ने भी ट्रंप को जीत की बधाई दी। भारत में दक्षिणपंथी कई संगठनों ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर जश्न भी मनाया।