पाकिस्तानी जवान मारते हैं ताना- 'भूखे हो तो इधर आ जाओ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर बीएसएफ की 29वीं बटालियन के जवान तेजबहादुर के वायरल वीडियो के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी काफी खुश है। तेजबहादुर ने सेना में खराब खाना मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से भारतीय सेना में खराब खाने को लेकर छिड़ी जंग से आईएसआई काफी खुश है।
तेजबहादुर ने इस वीडियो में सेना के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इस वीडियो के बाद से पाकिस्तानी सेना के जवान भारतीय जवानों को खाने को लेकर ताना मारते हैं। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि जहां-जहां भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास बॉर्डर पोस्ट हैं वहां वो लोग हमारे जवानों को खाने का ताना मारते हैं।
इस तरह की सीमाओं में से एक है गुजरात फ्रंटियर का बाढ़मेर सेक्टर। यहां पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सैनिकों को ताना मारते हुए कहते हैं- अगर तुम भूखे हो, यहै आ जाओ, हमारे यहां खाना है।
मौके का फायदा उठाने की फिराक में आतंकी संगठन
बीएसएफ ने पहले ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे जवान नवरत्न चौधरी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियोज को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। नवरत्न चौधरी ने भी सेना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। चौधरी इस वक्त कच्छ के गांधीधामी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।
बीएसएफ के बड़े अधिकारी बताते हैं कि आईएसआई तेजबहादुर के वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद काफी खुश था। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट से बीएसएफ की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।
बीएसएफ अधिकारी का कहना है कि आईएसआई और आतंकी संगठन ऐसे वक्त में जब इन वीडियोज से बीएसएफ की छवि को नुकसान पहुंचा है फायदा लेने की कोशिश में हैं।