{"_id":"5c79ba85bdec2237d6015149","slug":"pakistani-pilots-killed-by-their-own-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय समझ अपने ही पायलट की पाकिस्तानियों ने की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय समझ अपने ही पायलट की पाकिस्तानियों ने की पीट-पीटकर हत्या
Sat, 02 Mar 2019 04:34 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 02 Mar 2019 04:34 AM IST
विज्ञापन
सियालकोट में उड़ान भरता हुआ पाकिस्तानी एयरफोर्स का लड़ाकू विमान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने भले ही भारत के दबाव में आकर अभिनंदन को सौंप दिया हो। लेकिन, उसके ही नागरिकों ने अपने एयरफोर्स के पायलट शाहजुद्दीन को भारतीय पायलट समझकर मार डाला। दोनों ही पायलटों में काफी समानता थी। दोनों ही अपनी देश की सेवा के लिए अपने कर्तव्य का पालन कर रहे थे। लेकिन एक की दुश्मन के हाथों से निकलकर वतन वापसी हुई तो वहीं एक की उसके ही अपने लोगों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
जिस तरह से विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की पीढ़ियां भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं, उसी तरह ही पाकिस्तानी विंग कमांडर शाहजुद्दीन का परिवार भी पाकिस्तान वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहा है। शाहजुद्दीन के पिता वसीमुद्दीन पाकिस्तान एयरफोर्स में एयर मार्शल हैं जिन्होंने एफ-16 और मिराज की उड़ान भरी है।
विज्ञापन
27 फरवरी को भारत में हमले की मंशा से घुसे पाकिस्तानी वायुसेना के जहाजों को भारत ने खदेड़ दिया था। इसी दौरान भारत ने उसके एक एफ-16 विमान को मार गिराया। एफ-16 उड़ा रहे शाहजुद्दीन ने पैराशूट से पीओके में सफलतापूर्वक उतर गए। वहां लोगों ने भारतीय वायुसेना का पायलट समझ कर हमला कर दिया। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वह जीवन की लड़ाई हार गए।
विज्ञापन