फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistani organization Dawat-E-Islami could not get permission for Ijtema

तेलंगाना में पाकिस्तानी संगठन दावत-ए-इस्लामी को नहीं मिली ‘इज्तमा’ की इजाजत

Sun, 30 Dec 2018 03:14 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 30 Dec 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
Pakistani organization Dawat-E-Islami could not get permission for Ijtema

तेलंगाना पुलिस ने एक कथित पाकिस्तानी संगठन दावत-ए-इस्लामी को राज्य में दो दिवसीय धार्मिक सभा ‘इज्तमा’ के आयोजन की इजाजत देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने संगठन के आवेदन को कानून व्यवस्था में खलल पहुंचने के आधार पर खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस उपायुक्त अंबर किशोर झा के मुताबिक, संगठन को इस बात की जानकारी दे दी गई है। हालांकि झा ने संगठन के पाकिस्तानी होने की बात को फिलहाल टालते हुए कहा, यह संगठन भारत में पंजीकृत है, लेकिन जांच में सामने आया है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन की शाखा है। झा ने कहा, हालांकि मैं इस बारे में चिंतित नहीं हूं कि यह संगठन पाकिस्तान से है या नहीं। लेकिन मेरी चिंता यह है कि वर्तमान हालात ऐसे किसी बयान की अनुमति  नहीं देते, जो शांतिपूर्ण वातावरण को खराब कर दे। झा ने कहा, इसलिए हमने कानून एवं व्यवस्था के आधार पर आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


उधर, भाजपा विधायक राजा सिंह ने कार्यक्रम को टालने का श्रेय लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस प्रस्तावित आयोजन के विरोध में आवाज उठाते हुए सिटी पुलिस कमिश्नर को अपना प्रत्यावेदन दिया था। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है। सिंह ने दावा किया कि दावत-ए-इस्लामी पाकिस्तानी संगठन है और इसके कार्यक्रमों पर पाकिस्तान में भी प्रतिबंध लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed